फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badminton: लक्ष्य सेन को क्वार्टर फाइनल में मिली हार, इंडोनेशिया ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त

Fri, 07 Jun 2024 08:16 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता

सार

पुरुष सिंगल्स वर्ग में दुनिया में 14वें नंबर के खिलाड़ी सेन एक घंटे और एक मिनट तक चले मैच में दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन को कड़ी टक्कर देने के बावजूद 22-24, 18-21 से हार गए।
विज्ञापन
लक्ष्य सेन - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन का शानदार अभियान इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट में क्वार्टर फाइनल में हार के साथ समाप्त हो गया। पुरुष सिंगल्स वर्ग में दुनिया में 14वें नंबर के खिलाड़ी सेन एक घंटे और एक मिनट तक चले मैच में दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन को कड़ी टक्कर देने के बावजूद 22-24, 18-21 से हार गए। सेमीफाइनल में एंटोनसेन का मुकाबला आठवीं वरीयता प्राप्त थाईलैंड के कुनलावुत विटिडसार्न से होगा। इसी के साथ इस टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती का भी अंत हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सेन ने एंटोनसेन को दी कड़ी टक्कर 
दोनों खिलाड़ियों के बीच पांच मैचों में यह एंटोनसेन की तीसरी जीत है। सेन और एंटोनसेन के बीच पहले गेम में काफी करीबी मुकाबला देखने को मिला। डेनमार्क के खिलाड़ी ने 4-0 की बढ़त के साथ शुरुआत की, लेकिन सेन ने वापसी करते हुए स्कोर 5-5 से बराबर किया और फिर 15-11 की बढ़त बना ली। अब वापसी करने की बारी एंटोनसेन की थी। उन्होंने लगातार अंक जीतते हुए स्कोर को 16-16 से बराबर किया। दोनों खिलाड़ी 22 अंक तक लगभग बराबरी पर रहे लेकिन एंटोनसेन ने लगातार दो अंक बनाकर पहले गेम को 32 मिनट में जीत लिया। दूसरे गेम में भी कड़ा संघर्ष जारी रहा और दोनों खिलाड़ी एक समय 18-18 की बराबरी पर थे। सेन की गलतियों का फायदा उठाकर डेनमार्क के खिलाड़ी ने लगातार तीन अंक बनाए और मैच जीत लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें