फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australian Open : आर्यना सबालेंका लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतीं, महिला एकल के फाइनल में झेंग को हराया

Sat, 27 Jan 2024 05:06 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

Australian Open Women's Final 2024 : सबालेंका को झेंग के मुकाबले सेमीफाइनल में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा था। उन्होंने अमेरिका की युवा स्टार कोको गॉफ को हराया था। अब झेंग को हराकर चैंपियन बन गईं।
विज्ञापन
आर्यना सबालेंका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलियन ओपन में महिला एकल का फाइनल मैच शनिवार (27 जनवरी) को मेलबर्न में खेला गया। बेलारूस की आर्यना सबालेंका ने चीन की किनवेन झेंग को हराकर खिताब अपने नाम किया। उन्होंने लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। सबालेंका ने मैच को 6-3, 6-2 से अपने नाम किया।
विज्ञापन


सबालेंका को टूर्नामेंट में दूसरी वरीयता दी गई थी। वहीं, झेंग 12वीं वरीय थीं। उन्होंने पिछले साल यह खिताब अपने नाम किया था। सबालेंका ने झेंग को हराकर करियर का दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम कर लिया।
 

महिल एकल में 2013 के बाद हुआ ऐसा
25 साल की सबालेंका ऑस्ट्रेलियन ओपन में 2013 के बाद खिताब बचाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने पहले बेलारूस की ही विक्टोरिया अजारेंका ने 2012 और 2013 में लगातार दो खिताब अपने नाम किए थे। दूसरी ओर, झेंग 2014 के बाद फाइनल में पहुंचने वाली चीन की पहली महिला खिलाड़ी थीं। 2014 में ली ना ने खिताब अपने नाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्यना सबालेंका - फोटो : Australian Open/Instagram
झेंग पर दिखा फाइनल का दबाव
सबालेंका ने मैच में शानदार शुरुआत की। उन्होंने पहला सेट 6-3 से अपने नाम कर लिया। दूसरे सेट में झेंग ने शुरुआती कुछ समय तक जरूर बेहतर खेल दिखाया, लेकिन वह सबालेंका को ज्यादा देर तक टक्कर नहीं दे पाईं। पहली बार ग्रैंडस्लैम के फाइनल में खेलने का दबाव झेंग को ऊपर साफ दिखा। वह दूसरा सेट 2-6 के अंतर से हार गईं। इस तरह सबालेंका ने सीधे सेटों में उन्होंने परास्त कर दिया।

दोनों का सेमीफाइनल में प्रदर्शन
झेंग की बात करें तो वह पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंची थीं। उन्होंने सेमीफाइनल में यूक्रेन की दयाना यास्त्रेम्स्का को हराया था। यास्त्रेम्स्का क्वालीफायर थीं और उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम-4 तक जगह बनाई थी। वहीं, सबालेंका को झेंग के मुकाबले सेमीफाइनल में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा था। उन्होंने अमेरिका की युवा स्टार कोको गॉफ को हराया था। गॉफ को चौथी वरीयता मिली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें