फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australian Open 2022: कोरोना संक्रमित होने के बाद पत्रकार से मिले थे नोवाक जोकोविच, ट्रैवल हिस्ट्री में भी लिखा झूठ

Wed, 12 Jan 2022 04:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

जोकोविच ने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि उन्होंने कोरोना पॉजिटिव रहते हुए भी एक पत्रकार से मुलाकात की थी। अपने फॉर्म में ट्रैवल हिस्ट्री और बाकी की गई गलतियां की वजह से अब भी जोकोविच का वीजा रद्द हो सकता है।
विज्ञापन
यूएस ओपन 2021 नोवाक जोकोविच - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 से पहले नोवाक जोकोविच के साथ हुए विवाद ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। वीजा रद्द होने वाली समस्या में जीत हासिल करने के बाद अब जोकोविच एक और विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। मेलबर्न आने के बाद अप्रवासन दस्तावेजों को भरने में उनसे भारी गलती हुई है। इसकी वजह से वह बड़े विवाद में फंस सकते हैं।
विज्ञापन


Novak Djokovic was pictured in Belgrade, Serbia, on December 25
25 दिसंबर को बेलग्रेड में दिखे थे जोकोविच

ट्रैवल हिस्ट्री में गलत जानकारी दी गई
पिछले हफ्ते उन्होंने एक फॉर्म में भरा था। इसमें जोकोविच से उनके ट्रैवल हिस्ट्री के बारे में भी पूछा गया था। इसमें जोकोविच ने बताया था कि मेलबर्न के लिए फ्लाइट पकड़ने से पहले उन्होंने 14 दिन तक यात्रा नहीं की थी। पर जांच में पता चला कि फ्लाइट पकड़ने से दो हफ्ते पहले वह सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड और स्पेन में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेते दिखे थे। इस कारण अब जोकोविच के ग्रैंडस्लैम में भाग लेने को लेकर खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन


16 दिसंबर को संक्रमित हुए थे जोकोविच
जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा लेने के लिए वैक्सीन नहीं लगाने के कारणों को लेकर मेडिकल दस्तावेज सौंपे थे। इसमें उन्होंने बताया था कि वह पिछले साल 16 दिसंबर को कोरोना पॉजिटिव आए थे। इस वजह से अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाई है। बाद में कुछ रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि 16 दिसंबर के बाद जोकोविच कोरोना संक्रमित होते हुए भी बिना मास्क के कई कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। 

pictured in Spain on December 31
31 दिसंबर को बच्चों के साथ दिखे जोकोविच

जोकोविच ने खुद स्वीकार किया
जोकोविच ने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि उन्होंने कोरोना पॉजिटिव रहते हुए भी एक पत्रकार से मुलाकात की थी। अपने फॉर्म में ट्रैवल हिस्ट्री और बाकी की गई गलतियां की वजह से अब भी जोकोविच का वीजा रद्द हो सकता है। हालांकि, इस मामले पर उन्होंने सफाई भी पेश की है। जोकोविच ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट जारी कर कहा कि जो बातों उनको लेकर हो रही हैं, वो आहत करने वाली हैं। 
जोकोविच ने दी सफाई
उन्होंने कहा कि वह लोगों में व्यापक चिंता को कम करने के लिए तेजी से फैल रही गलत सूचनाओं को लेकर सफाई देना चाहते हैं। जोकोविच ने कहा- मैंने रैपिड टेस्ट करवाए थे, जिसके नतीजे निगेटिव आए थे। बाद में मैंने एक टेस्ट करवाया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद मैंने सावधानी बरती। मुझमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे। मेरी यात्रा दस्तावेजों में की गई गलती को मेरे सहयोगी टीम ने पेश किया था।

जोकोविच ने कहा- मेरे एजेंट ने गलत बॉक्स में निशान लगाने की गलती के लिए सबसे माफी मांगना चाहता है। यह मानवीय भूल है और निश्चित तौर पर यह जानबूझकर नहीं किया गया है। टीम ने मामले पर स्पष्टता के लिये ऑस्ट्रेलियाई सरकार को अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध कराई है। जांच के बाद सबकुछ साफ हो जाएगा। 

Australian Travel Declaration form states he had not travelled in the 14 days before flying to Oz
विज्ञापन

ट्रैवल हिस्ट्री में की गई गलती

क्या है पूरा मामला
जोकोविच ने हाल ही में कोर्ट से केस जीतने के बाद साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए अभ्यास शुरू कर दिया है। दरअसल, जोकोविच ने कोरोना की वैक्सीन नहीं लगवाई है, जबकि ऑस्ट्रेलिया में वैक्सीन को लेकर सख्त नियम हैं।

जोकोविच ने ग्रैंडस्लैम में हिस्सा लेने के लिए मेडिकल परेशानी का हवाला दिया था और कहा था कि वो फिलहाल वैक्सीन नहीं लगवा सकते। इसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेलने की छूट मिल गई थी, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने उनसे मेडिकल परेशानी के सबूत मांगे।

इसके जवाब में जोकोविच ने कहा कि 16 दिसंबर को ही उन्हें कोरोना हुआ था, इसलिए वैक्सीन नहीं लगवा सकते। इसके बाद जोकोविच को एयरपोर्ट पर रोक लिया गया और उनका वीजा रद्द कर दिया गया। जोकोविच ने वीजा रद्द करने को कोर्ट में चुनौती दी और सुनवाई के बाद अदालत ने जोकोविच को सही ठहराया। इस तरह ऑस्ट्रेलियन ओपेन में उनके खेलने का रास्ता साफ हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें