फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Games: गोल्फ में अदिति अशोक स्वर्ण जीतने के करीब पहुंचीं, टीम स्पर्धा में पदक की आस

Sat, 30 Sep 2023 07:10 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय महिला टीम को थाईलैंड पर एक शॉट की बढ़त मिली हुई है। एशियाई खेलों में भारत की किसी महिला गोल्फर ने पदक नहीं जीता। अदिति 2014 में इंचियोन एशियाई खेलों में 21वें स्थान पर रही थी।
विज्ञापन
अदिति अशोक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओलंपियन अदिति अशोक ने तीसरे दौर में 11 अंडर 61 का स्कोर किया और एशियाई खेलों की गोल्फ स्पर्धा में ऐतिहासिक व्यक्तिगत स्वर्ण के करीब पहुंच गईं। अदिति को अब अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी से सात शॉट की बढत हासिल है। वहीं, भारतीय महिला टीम को थाईलैंड पर एक शॉट की बढ़त मिली हुई है। एशियाई खेलों में भारत की किसी महिला गोल्फर ने पदक नहीं जीता। अदिति 2014 में इंचियोन एशियाई खेलों में 21वें स्थान पर रही थी।
विज्ञापन


भारत की प्रणवी उर्स 11वें और अवनी प्रशांत संयुक्त 19वें स्थान पर हैं। पुरूष खिलाड़ियों के लिये यह दिन अच्छा नहीं रहा। भीषण गर्मी के कारण अनिर्बान लाहिड़ी को मेडिकल मदद लेनी पड़ी । वह संयुक्त 17वें स्थान पर है जबकि एसएसपी चौरसिया संयुक्त 20वें और खालिन जोशी संयुक्त 24वें स्थान पर है। शुभंकर शर्मा संयुक्त 34वें स्थान पर हैं । भारतीय पुरूष टीम 32 अंडर के स्कोर के साथ संयुक्त आठवें स्थान पर है और पदक की दौड़ से बाहर है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें