फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Games: मुक्केबाज प्रीति ने पदक के साथ किया ओलंपिक कोटा तय, लवलीना और नरिंदर ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश

Sat, 30 Sep 2023 11:24 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ

सार

टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना को पहले दौर में बाई मिला था। उन्होंने दक्षिण कोरिया की सियोंग सुयोन महिलाओं के 75 किलो वर्ग में 5-0 से हराया। अब वह ओलंपिक कोटा हासिल करने से एक जीत दूर हैं।
विज्ञापन
लवलीना और प्रीति - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मुक्केबाज प्रीति पवार ने एशियाई खेलों में शनिवार को महिलाओं के 54 किलो सेमीफाइनल में प्रवेश करके पेरिस ओलंपिक का कोटा हासिल किया और पदक भी पक्का कर लिया। वहीं लवलीना बोरगोहेन ने भी सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


19 वर्ष की प्रीति ने तीन बार की विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता और मौजूदा एशियाई चैंपियन कजाखस्तान की जाइना शेकेरबेकोवा को 4-1 से हराया। टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना को पहले दौर में बाई मिला था। उन्होंने दक्षिण कोरिया की सियोंग सुयोन महिलाओं के 75 किलो वर्ग में 5-0 से हराया। अब वह ओलंपिक कोटा हासिल करने से एक जीत दूर हैं।

प्रीति ने आक्रामक शुरुआत की लेकिन उसकी अनुभवी प्रतिद्वंद्वी ने कई बार उनके रक्षण में सेंध लगाइ्र। इसके बावजूद प्रीति ने विचलित हुए बिना पहले दौर में 3-2 की बढ़त बना ली। पुरुषों के 92 प्लस भारवर्ग में नरिंदर बरवाल भी ईरान के ईमान को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


इससे पहले निकहत जरीन ने भी ओलंपिक कोटा हासिल कर लिया था। महिला वर्ग में 50 किलो, 54 किलो, 57 किलो और 60 किलो में सेमीफाइनल में पहुंचने वाले और 66 किलो तथा 75 किलो में फाइनल में पहुंचने वाले मुक्केबाजों को पेरिस ओलंपिक का कोटा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें