फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Game 2023: अरुणाचल के तीनों खिलाड़ियों के एशियाड में खेलने पर संकट, एशियन गेम्स की टीम में भी हैं शामिल

Fri, 28 Jul 2023 09:35 PM IST
स्वप्निल शशांक हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

अरुणाचल प्रदेश की ओनिलू तेगा, नेयमान वांगशू और मेपुंग लामगू विश्व यूनिवर्सियाड टीम में तो थी हीं, लेकिन इन तीनों खिलाडिय़ों ने एशियाई खेलों की टीम में भी जगह बनाई है।
विज्ञापन
एशियन गेम्स का आयोजन सितंबर और अक्तूबर 2023 में हांगझोऊ में होगा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियाई खेलों में भी अरुणाचल प्रदेश के खिलाडिय़ों के खेलने पर संकट गहरा गया है। चीन ने विश्व यूनिवर्सियाड की वूशु टीम में शामिल अरुणाचल प्रदेश के जिन तीन खिलाडिय़ों को नत्थी वीजा जारी किया है, वे एशियाई खेलों की टीम में भी हैं। एशियाई खेल भी हांगझोऊ (चीन) में 23 सितंबर से होने जा रहे हैं। ऐसे में ये खिलाड़ी एशियाड में शिरकत कर पाएंगे या नहीं इस पर भी सवाल खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

अरुणाचल के कई खिलाड़ी हैं एशियाड टीम में
अरुणाचल प्रदेश की ओनिलू तेगा, नेयमान वांगशू और मेपुंग लामगू विश्व यूनिवर्सियाड टीम में तो थी हीं, लेकिन इन तीनों खिलाडिय़ों ने एशियाई खेलों की टीम में भी जगह बनाई है। सिर्फ ये तीनों ही नहीं बल्कि एशियाड में जा रही कराटे और रोलर स्पोट्र्स टीम के भी कुछ खिलाड़ी भी अरुणाचल प्रदेश से हैं। हालांकि आयोजन समिति की ओर से खिलाडिय़ों के मान्यता कार्ड पर ही वीजा लगकर आता है, लेकिन अंतिम क्षणों में इन खिलाडिय़ों के साथ भी चीनी आयोजकों ने कुछ हरकत कर दी तो इनका एशियाड में खेलना संकट में पड़ जाएगा।
विज्ञापन

नत्थी वीजा के विरोध में रोकी गई पूरी वूशु टीम
नत्थी वीजा जारी किए जाने के विरोध में भारत सरकार की ओर से बुधवार की रात में ही पूरी वूशु टीम को दिल्ली एयरपोर्ट से वापस बुला लिया गया था, जबकि पांच खिलाडिय़ों और तीन सपोर्ट स्टाफ को बोर्डिंग पास जारी हो गए थे और उनका लगेज हवाई जहाज में चढ़ाया जा चुका था। इनमें जकार्ता एशियाई खेलों में पदक जीतने वाली रोशिबिना भी शामिल थीं। तीन बजे तड़के टीम एयरपोर्ट से वापस लौटी। नत्थी वीजा जारी किए जाने वाले तीनों खिलाडिय़ों को बृहस्पतिवार को विश्व यूनिवर्सियाड खेलों के लिए चेंगदू (चीन) रवाना होना था। भारत सरकार ने विरोध में पूरी वूशु टीम को खेलने से रोक दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें