फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Champions Trophy: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में गत चैंपियन भारत का दबदबा, चीन को पहले मैच में 3-0 से हराया

Sun, 08 Sep 2024 06:05 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत पूल एक में अपने दूसरे मैच में सोमवार को जापान से भिड़ेगा। पिछले साल भारत ने घरेलू मैदान पर यह टूर्नामेंट जीता था जिससे वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में चार खिताब जीतने वाली एकमात्र टीम बन गई थी।
विज्ञापन
हरमनप्रीत सिंह। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में मेजबान चीन पर 3-0 की शानदार जीत के साथ शुरुआत की। भारत के लिए सुखजीत सिंह (14वें मिनट), उत्तम सिंह (27वें मिनट) और अभिषेक (32वें मिनट) ने गोल किए जबकि चीन एक भी गोल नहीं कर सका।
विज्ञापन


मजबूत प्रदर्शन से हासिल की जीत
ओलंपिक में लगातार दूसरा कांस्य पदक हासिल करने के बाद टूर्नामेंट में खेलने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत में मिले मौकों को भुनाया और डिफेंस में भी मजबूत प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। सुखजीत ने पहले क्वार्टर की शुरुआत में भारत को बढ़त दिलाई जबकि दूसरे क्वार्टर की समाप्ति से ठीक तीन मिनट पहले उत्तम सिंह ने बढ़त दोगुनी कर दी जिससे भारत पहले हाफ तक 2-0 से आगे हो गया।

जापान से होगी भिड़ंत
खेल फिर से शुरू होने के ठीक दो मिनट बाद अभिषेक ने शानदार रिवर्स हिट से गोल किया। भारत पूल एक में अपने दूसरे मैच में सोमवार को जापान से भिड़ेगा। पिछले साल भारत ने घरेलू मैदान पर यह टूर्नामेंट जीता था जिससे वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में चार खिताब जीतने वाली एकमात्र टीम बन गई थी। अन्य मैचों में मलयेशिया ने पाकिस्तान को 2-2 से बराबरी पर रोका जबकि जापान और कोरिया ने 5-5 से ड्रॉ खेला।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें