फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Boxing Championships: लवलीना बोरगोहेन ने पक्का किया पदक, कजाखस्तान की मुक्केबाज को 3-2 से हराया

Sun, 06 Nov 2022 03:54 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टोक्यो ओलंपिक में 69 किग्रा में कांस्य पदक जीतने वाली असम की मुक्केबाज लवलीना 75 किग्रा वर्ग में खेल रही हैं, क्योंकि उनका पूर्व भार वर्ग पेरिस ओलंपिक में शामिल नहीं है।
विज्ञापन
लवलीना बोरगोहेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन ने एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में अपना पदक कर लिया है। जॉर्डन के अम्मान में लवलीना ने 75 किग्रा वर्ग में अपना पहला मुकाबला जीत लिया। उन्होंने कजाखस्तान की वेलेंटीना खलजोवा के खिलाफ 3-2 से जीत हासिल कर ली है। लवलीना को कम से कम कांस्य पदक पक्का करने के लिए एक जीत की जरूरत थी।
विज्ञापन


25 वर्षीय भारतीय मुक्केबाज ने शनिवार देर रात क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान की खलजोवा के खिलाफ कड़ी मेहनत की। टोक्यो ओलंपिक में 69 किग्रा में कांस्य पदक जीतने वाली असम की मुक्केबाज 75 किग्रा वर्ग में खेल रही हैं, क्योंकि उनका पूर्व भार वर्ग पेरिस ओलंपिक में शामिल नहीं है।

ये भी पढ़ें: Khel Ratna Award: शरत कमल का नाम खेल रत्न के लिए प्रस्तावित, अर्जुन अवॉर्ड की सूची में कोई क्रिकेटर नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


लवलीना के साथ अंकुशिता बोरो (66 किग्रा) भी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गईं। 22 वर्षीय अंकुशिता ने अंतिम आठ चरण में जापान की त्सुबाता अर्सिया पर 5-0 से शानदार जीत दर्ज की। हालांकि, पूजा 70 किग्रा वर्ग में हार गईं। उन्हें अपने अंतिम आठ मुकाबले में कजाखस्तान की दरिगा शाकिमोवा के हाथों 0-5 से हार झेलनी पड़ी।

ये भी पढ़ें: Squash: भारत की पुरुष स्क्वैश टीम ने रचा इतिहास, दक्षिण कोरिया में एशियाई चैंपियनशिप में जीता पहला स्वर्ण

इससे पहले शनिवार को नवोदित मिनाक्षी (52 किग्रा) और प्रीति (57 किग्रा) और विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता परवीन ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें