फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्विन जब बैटिंग करने आए तो उनके माता-पिता की कोई जानकारी नहीं थी

Fri, 04 Dec 2015 04:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरकी गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन उस समय टीम इंडिया के साथ टेस्ट सीरीज खेलने में व्यस्त हैं जब उनका पैतृक शहर चेन्नई लगातार बारिश और बाढ़ की चपेट में है।
विज्ञापन


इस मुश्किल घड़ी में जब अश्विन को अपने घर में अपने परिजनों के साथ होना चाहिए था वो राष्ट्र की सेवा में लगे हैं। उन्होंने इसी कर्तव्य को प्राथमिकता देते हुए अपने शहर और अपने परिवार वालों से कोसों दूर दिल्ली में टीम इंडिया के साथ दक्षिण अफ्रीका के साथ सीरीज का अंतिम मैच खेलने का निर्णय लिया।

लेकिन उनके लिए मुश्किल और तनाव की घड़ी उस समय आई जब दिल्ली टेस्ट के पहले दिन भारत की बल्लेबाजी के दौरान उनकी पत्नी ने उनके माता-पिता के मिसिंग के बारे में एक ट्विट कर दिया। टी-ब्रेक से पहले 6 विकेट गंवा देने के कारण अश्विन को बल्लेबाजी के लिए अंतिम सत्र में उतरना पड़ा। वह जब बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे तो उनकी पत्नी पृथी ने ट्विट कर बताया कि अश्विन के माता-पिता के बारे में कोई जानकारी नहीं है कि वे कहां हैं। वह ससुराल के लोगों की सलामती के लिए परेशान दिखीं। (फोटो-स्पोटर्सकीडा डॉटकॉम से)
विज्ञापन


उन्होंने ट्विट किया, "अश्विन जो इस समय बैटिंग कर रहे हैं। उनके माता-पिता के बारे में पिछले 24 घंटे से कोई जानकारी नहीं है। मैं केवल प्रार्थना कर सकती हूं कि वे हिम्मत बनाए रखें।"

Thoughts with Ashwin, who is batting right now. We have not heard from his parents in over 24hours. I can only pray he keeps his strength.— Prithi Ashwin (@prithinarayanan) 3-दिसंबर-2015
विज्ञापन

पत्नी पृथी के दूसरे ट्विट के बाद अश्विन ने लगाई फिफ्टी

हालांकि मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक दुनिया के नंबर वन फिरकी गेंदबाज आर अश्विन के लिए अच्छी खबर आ ही गई। पत्नी पृथी ने एक और ट्विट करके बताया कि वे लोग ठीक और सुरक्षित हैं। मैं उन लोगों को गले लगाना चाहती हूं कि जो वाट्सऐप कॉल के बाद से सामने आए।

पहले दिन का खेल खत्म होने तक 29 साल के अश्विन ने 29 गेंदों में 6 रन बनाए थे। और उन्होंने दूसरे दिन माता-पिता के बारे में जानकारी मिलने की खुशी शानदार फिफ्टी लगाकर मनाई। उन्होंने अजिंक्य रहाणे (127) के साथ आठवें विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी करने के बाद फिफ्टी ठोंक दी। वह लंच के बाज 56 रन बनाकर आउट हुए।

बल्लेबाजी में फिफ्टी लगाने के पहले वह इस सीरीज में अब तक 24 विकेट झटक चुके हैं। चेन्नई से टीम इंडिया के लिए खेलने वाले दूसरे क्रिकेट हैं मुरली विजय। वह पहली पारी में 12 रन बनाकर आउट हुए।

Heard from them. They are fine and safe. Good God. Thank you. I want to hug the person who came up with Whatsapp calls.— Prithi Ashwin (@prithinarayanan) 3-दिसंबर-2015


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें