फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और चाय वाले के बेटे ने विदेश में बढ़ाया भारत का मान

Mon, 30 Nov 2015 12:04 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिभा के लिए अमीरी-गरीबी कोई मायने नहीं रखती, यह साबित कर दिखाया है चाय की दुकान लगाने वाले एक शख्स के बेटे ने।
विज्ञापन


अल्मोड़ा के हवालबाग ब्लॉक के ज्यूड़कफून गांव के मूल निवासी और सोनीपत (हरियाणा) में चाय की दुकान चलाने वाले राम सिंह बिष्ट के बेटे अजय बिष्ट ने मॉस्को में हुई इंटरनेशनल रेसलिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।

पिछले दिनों मॉस्को (रूस) में हुई इंटरनेशनल रेसलिंग के 50 किलो भार वर्ग में भारतीय टीम के खिलाड़ी अजय बिष्ट ने यह उपलब्धि हासिल की है। प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने चार स्वर्ण, चार सिल्वर, नौ कांस्य पदक जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय टीम में शामिल होने वाले एकमात्र खिलाड़ी

अजय बिष्ट भारतीय टीम में शामिल होने वाले उत्तराखंड से एकमात्र खिलाड़ी थे। अजय बिष्ट ने इससे पहले सोनीपत (हरियाणा) में हुई 50 किलो भार वर्ग की रेसलिंग में स्वर्ण पदक जीता था।

अजय बिष्ट के पिता राम सिंह बिष्ट हरियाणा में चाय की दुकान चलाते हैं। ग्रामीणों ने गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले अजय की आर्थिक मदद करने की मांग की है।

अजय की उपलब्धि पर प्रधान भागा बिष्ट, किशन सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, पान सिंह, हीरा सिंह, देवेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, आनंद सिंह ने हर्ष जताया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें