फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shooting: सेना के निशानेबाज नवीन ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीते दो स्वर्ण, उत्तर प्रदेश के विवेक को मिला रजत

Fri, 08 Dec 2023 08:15 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नवीन, सागर डांगी और बिशाल श्रेष्ठ की तिकड़ी ने इसके बाद टीम स्पर्धा में 1742 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता। नौसेना की टीम 1737 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही जबकि हरियाणा ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट के निशानेबाज नवीन ने भोपाल में गुरुवार को संपन्न पिस्टल स्पर्धाओं की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक के साथ दोहरी सफलता हासिल की। नवीन ने एमपी राज्य निशानेबाजी अकादमी रेंज में हुए फाइनल में 246.2 अंक के साथ उत्तर प्रदेश के विवेक को पछाड़ा जिसने 244.0 अंक जुटाए। नौसेना के उज्ज्वल मलिक 221.3 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


नवीन, सागर डांगी और बिशाल श्रेष्ठ की तिकड़ी ने इसके बाद टीम स्पर्धा में 1742 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता। नौसेना की टीम 1737 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही जबकि हरियाणा ने कांस्य पदक जीता। क्वालिफिकेशन में सेना के निशानेबाज निशांत रावत ने 589 अंक के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। 

नवीन ने क्वालिफिकेशन में चार अन्य निशानेबाजों के समान 581 अंक जुटाए लेकिन ‘10 अंक के अंदरूनी’ हिस्से में अधिक निशाने लगाकर आठवें स्थान पर रहते हुए फाइनल में पहुंचे। पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल वर्ग में 1213 निशानेबाजों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें