फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA WC Final: एम्बाप्पे की हैट्रिक पर भारी मेसी मैजिक, फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में हराकर अर्जेंटीना चैंपियन

Mon, 19 Dec 2022 08:03 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा

सार

Argentina vs France Final: अर्जेंटीना 36 साल बाद विश्व कप जीतने में सफल रहा। उसने 1978 और 1986 के बाद अब तीसरी बार खिताब को अपने नाम कर लिया है। फ्रांस की बात करें तो उसका तीसरी बार चैंपियन बनने का सपना टूट गया। वह 1998 और 2018 में जीता था।
विज्ञापन
लियोनल मेसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अर्जेंटीना ने 36 साल बाद फुटबॉल विश्व कप जीत लिया है। उसने कतर के लुसैल स्टेडियम में रविवार (18 नवंबर) को गत चैंपियन फ्रांस को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। दोनों टीमों के बीच खेला गया यह मैच विश्व कप इतिहास के एतिहासिक मैचों में एक है। निर्धारित 90 मिनट तक मैच 2-2 की बराबरी पर रहने के बाद मुकाबला एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा। वहां दोनों टीमों ने एक-एक गोल किए। एक्स्ट्रा टाइम समाप्त होने के बाद मैच 3-3 की बराबरी पर आ गया। फिर विजेता का फैसला पेनल्टी शूटआउट में हुआ। वहां अर्जेंटीना ने 4-2 से जीत गया।
विज्ञापन


अर्जेंटीना ने 1978 और 1986 के बाद अब तीसरी बार खिताब को अपने नाम कर लिया है। फ्रांस की बात करें तो उसका तीसरी बार चैंपियन बनने का सपना टूट गया। वह 1998 और 2018 में जीता था। फ्रांस के लिए दुर्भाग्य की बात है कि वह दूसरी बार फाइनल मैच पेनल्टी शूटआउट में ही हारा। 2006 में उसे इटली ने हराया था। अब तक तीन बार विश्व कप के चैंपियन का फैसला पेनल्टी शूटआउट में हुआ। दो बार फ्रांस हारा। वहीं, 1994 में ब्राजील ने इटली को हराया था।

पेनल्टी शूटआउट में क्या-क्या हुआ?

जीत के बाद अर्जेंटीना की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
शॉट फ्रांस अर्जेंटीना
पहला किलियन एम्बाप्पे का गोल लियोनल मेसी का गोल
दूसरा किंग्स्ले कोमान चूके पाउलो डाइबाला का गोल
तीसरा ऑरेलिन टूचेमनी चूके लियांड्रो पेरेडस का गोल
चौथा रैंडल कोलो मुआनी का गोल गोंजालो मोंटियाल का गोल

मेसी के बाद एम्बाप्पे ने दिखाया जादू

किलियन एम्बाप्पे और लियोनल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया
दुनिया के महानतम फुटबॉल खिलाड़ियों में एक लियोनल मेसी और युवा स्टार किलियन एम्बाप्पे ने अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन किया। मेसी ने दो तो एम्बाप्पे ने तीन गोल दागे। लियोनल मेसी ने मैच में पहला गोल 23वें मिनट में पेनल्टी पर किया। वह एक विश्व कप के सभी नॉकआउट मैचों में गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए। उनके बाद एंजेल डी मारिया 36वें मिनट में गोल कर अर्जेंटीना को 2-0 से आगे कर दिया। हाफटाइम तक अर्जेंटीना की टीम 2-0 से आगे थी। हाफटाइम के बाद दोनों टीमों ने लगातार हमले किए, लेकिन गोल नहीं निकल पा रहे थे। 80 मिनट तक तो ऐसा लगा कि अर्जेंटीना अब मैच को आसानी से जीत लेगा, लेकिन किलियन एम्बाप्पे ने दो मिनट में दो गोल कर मैच को पलट दिया। उन्होंने 80वें और 81वें मिनट में गोल कर दिया।

निर्धारित 90 मिनट तक स्कोर 2-2 की बराबरी पर रहने के बाद मुकाबला एक्स्ट्रा टाइम में पहुंच गया। वहां दोनों टीमों को 15-15 मिनट के दो हाफ मिले। लियोनल मेसी ने 108वें मिनट में गोल कर मैच में अर्जेंटीना को 3-2 से आगे कर दिया। एक बार फिर लगा कि अर्जेंटीना जीत के करीब पहुंच गया है, लेकिन उसके राह में किलियन एम्बाप्पे फिर से खड़े हो गए। उन्होंने 117वें मिनट में गोल कर मैच को 3-3 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद मैच पेनल्टी शूटआउट में पहुंच गया। वहां अर्जेंटीना ने मुकाबले को 4-2 से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

लियोनल मेसी और एंजेल डी मारिया - फोटो : FIFA World Cup/Twitter
मैच के रोचक आंकड़े:
  • अर्जेंटीना 1978 और 1986 में चैंपियन बनने के बाद 2022 में विजेता बना। उसे खिताब जीतने में 36 साल लग गए। सिर्फ इटली के ही दो खिताब जीतने में इससे ज्यादा सालों का अंतराल है। वह 1938 के बाद 1982 में चैंपियन बना था। उसे खिताब जीतने में 44 साल लग गए थे।
  • विश्व कप पिछले तीन मौकों पर डिफेंडिंग चैंपियन अगले फाइनल में हारा है। फ्रांस ने इस मामले में अर्जेंटीना और ब्राजील की बराबरी की है। अर्जेंटीना 1986 में जीतने के बाद 1990 में फाइनल हार गया था। वहीं, ब्राजील 1994 में जीतने के बाद 1998 में हारा था।
  • अर्जेंटीना विश्व कप में सबसे ज्यादा पेनल्टी शूटआउट जीतने वाला देश है। वह छठी बार ऐसा करने में सफल रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें