फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकुर मित्तल विश्व शाटगन चैंपियनशिप में दो अंकों से गोल्ड मेडल चूके 

Wed, 06 Sep 2017 02:40 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
अंकुर मित्तल
विज्ञापन
अंकुर मित्तल मास्को में चल रही आईएसएसएफ विश्व शाटगन चैंपियनशिप की पुरुष डबल ट्रैप स्पर्धा में महज दो अंकों से गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए। उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। जूनियर वर्ग में 17 साल के अहवर रिजवी भी इसी स्पर्धा में रजत पदक जीतने में सफल रहे। 
विज्ञापन


मित्तल ने स्पर्धा में 66 अंक हासिल किए। वह अंतिम चार शाट तक बढ़त बनाए हुए थे। लेकिन इसके बाद रूस कके विताली फोकीव आगे निकल गए। उन्होंने 68 अंक हासिल कर गोल्ड मेडल जीत लिया। 

संग्राम दहिया ने क्वालीफाइंग राउंड में 20 वां और मोहम्मद असब ने 23 वां स्‍थान हासिल किया। दहिया को 135 तथा असब को 133 अंक मिले। जूनियर डबल स्पर्धा में रिजवी ने फाइनल में बेहतर खेल दिखाया। वह बाद में इंग्लैंड के जेम्स डेडमान से पिछड़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें