फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद ने कार्लसन से ड्रा खेला, हरिकृष्णा ने वेली को हराया

Fri, 18 Jan 2013 11:41 PM IST
विज्क आन जी/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी नार्वे के मैगनस कार्लसन से आसान ड्रा खेला। वहीं पी हरिकृष्णा ने टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट के पांचवें दौर में हालैंड के लोएक वान वेली को हराया। आर्मेनिया के लेवोन आरोनियन को हराने के बाद आनंद उस लय को कायम नहीं रख सके और कार्लसन ने उन्हें आसानी से ड्रा पर रोका। दूसरी ओर वान वेली की कोई चतुराई हरिकृष्णा के सामने नहीं चले सकी।
विज्ञापन


आरोनियन ने हालैंड के इवान सोकोलोव को हराया जबकि चीन के वांग हाओ ने हालैंड के ही एरविन लामी को मात दी। अमेरिका के हिकारू नकामूरा ने चीन के यिफान होउ को निशाना बनाया। हंगरी के पीटर लेको ने इटली के फेबियानो कारूआना को शिकस्त दी। रूस के सर्गेई कर्जाकिन और स्थानी स्टार अनीश गिरी के बीच मुकाबला ड्रा रहा। कैटगरी 20 के इस सुपर टूर्नामेंट के अब आठ दौर बाकी हैं। आनंद, कार्लसन और कर्जाकिन साढे़ तीन अंक लेकर शीर्ष पर हैं लेकिन अगले स्थान पर काबिज खिलाड़ी उनसे सिर्फ आधा अंक पीछे हैं। वांग हाओ, नकामूरा, लेको, हरिकृष्णा तीन अंक लेकर संयुक्त चौथे स्थान पर हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें