फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रैमनिक को हरा आनंद दूसरे पायदान पर रहे

Sat, 02 Mar 2013 08:06 PM IST
ज्यूरिख/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने अंतिम दौर में रूस के व्लादिमीर क्रैमनिक हराकर ज्यूरिख शतरंज चैंलेज में दूसरा स्थान हासिल किया। चौथे दौर में उन्हें इटली के फैबियानो कारुआना के हाथों शिकस्त मिली थी।
विज्ञापन


लिहाजा उन पर वापसी का पूरा दबाव था। आखिरी राउंड में क्रैमनिक की गलतियों को उन्होंने खूब भुनाया और वह आखिरी बाजी 27 चालों में जीतने में सफल रहे। टूर्नामेंट में आनंद की यह पहली जीत है। वहीं, कारुआना ने इस्राइल के बोरिस गेलफांद को हराकर खिताब अपने नाम किया।

चार खिलाड़ियों के बीच डबल राउंड रोबिन आधार पर खेले गए इस टूर्नामेंट में कारुआना के संभावित छह में से चार अंक रहे। आनंद तीन अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। क्रैमनिक और गेलफांछ 2.5 अंकों से संयुक्त तीसरे स्थान पर रहे। इस जीत से कारुआना का विश्व रैंकिंग में शीर्ष-10 में वापसी तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें