ऐश्वर्या मेहरा फेडेरेशन कप राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के बाद से गायब हैं। एंटी डोपिंग एजेंसिया (नाडा और एआईयू) उनका डोप टेस्ट करने के लिए पिछले महीने से उन्हें ढूंढ़ रही हैं, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है। ऐश्वर्या ने अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई पदक नहीं जीता है, लेकिन दो और तीन अप्रैल को कोझिकोड में हुई प्रतियोगिता में उन्होंने 51.18 सेकेंड में 400 मीटर की दौड़ पूरी कर ली थी और स्वर्ण पदक जीता था। इसके साथ ही वो सबसे तेज 400 मीटर दौड़ पूरी करने वाली तीसरी एथलीट बनी थीं।
51.18 सेकेंड में 400 मीटर की दौड़ पूरी करने के बाद ऐश्वर्या जुलाई में अमेरिकी जमीन पर होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर गईं। उनसे जल्दी सिर्फ दो भारतीय महिला एथलीट ने 400 मीटर दौड़ पूरी की है। हिमा दास (50.79) और मनजीत कौर (51.05) ही ऐश्वर्या से जल्दी 400 मीटर दौड़ पाई हैं।