फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Igor Stimac: पूर्व भारतीय कोच स्टिमक और AIFF के बीच हुआ समझौता, अब महासंघ देगा मुआवजा, जानें पूरा मामला

Sun, 08 Sep 2024 06:48 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फीफा विश्व कप 2024 क्वालिफायर में टीम इंडिया का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। इसके बाद एआईएफएफ ने स्टिमैक को हेड कोच पद से बर्खास्त कर दिया था। भारतीय टीम ने दूसरे राउंड में कुवैत से ड्रॉ खेला था, जबकि कतर से अहम मुकाबले में हार गई थी।
विज्ञापन
इगोर स्टिमक - फोटो : AIFF/PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इगोर स्टिमक और अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के बीच समझौता हो गया है। इसके तहत पूर्व पुरुष राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच को नौकरी से निकाले जाने के मुआवजे के रूप में 400,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 3.36 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इगोर स्टिमक - फोटो : AIFF/PTI
क्या था मामला?
दरअसल, फीफा विश्व कप 2024 क्वालिफायर में टीम इंडिया का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। इसके बाद एआईएफएफ ने स्टिमैक को हेड कोच पद से बर्खास्त कर दिया था। भारतीय टीम ने दूसरे राउंड में कुवैत से ड्रॉ खेला था, जबकि कतर से अहम मुकाबले में हार गई थी। टीम इंडिया ने पहली बार फीफा विश्व कप क्वालिफायर के तीसरे दौर में जगह बनाने का मौका गंवा दिया था। ऐसे में स्टिमक और महासंघ के बीच ठन गई थी। दिग्गज ने हेड कोच पद से बर्खास्त किए जाने के बाद एआईएफएफ को चेतावनी दी थी कि 10 दिन में उनका बकाया भुगतान नहीं किया गया तो वह फीफा ट्रिब्यूनल में उसके खिलाफ शिकायत करेंगे।

इगोर स्टिमक और सुनील छेत्री - फोटो : AIFF Media
महासंघ ने दी भुगतान की मंजूरी
अब दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। मामले से जुड़े एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, "एआईएफएफ के शीर्ष अधिकारियों ने महासंघ के साथ स्टिमक के मामले को सुलझाने के लिए मुआवजे के तौर पर 400,000 अमेरिकी डॉलर के भुगतान को मंजूरी दे दी है।" इससे पहले एआईएफएफ ने उनकी बर्खास्तगी के बाद मुआवजे के तौर पर तीन महीने का वेतन देने की पेशकश की थी, लेकिन स्टिमक ने इनकार कर दिया था और पिछले महीने फीफा से देश की शीर्ष फुटबॉल संस्था से दो साल के वेतन के तौर पर 920,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 7.72 करोड़ रुपये) की मांग की थी।
विज्ञापन

इगोर स्टिमक - फोटो : @IndianFootball
स्टिमक की जगह मार्केज को बनाया गया कोच
एआईएफएफ ने स्टिमक को 2019 में मुख्य कोच नियुक्त किया था। पिछले साल अक्टूबर में उनका कार्यकाल 2026 तक बढ़ाया था। हालांकि, शर्त रखी थी कि अगर टीम एशियाई कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचती है तो ही उनका कार्यकाल बढ़ाया जाएगा। लेकिन टीम ऐसा नहीं कर सकी। अब स्टिमक की जगह मनोलो मार्केज को भारतीय पुरुष टीम का कोच बनाया गया है। स्टिमक ने पहले एआईएफएफ के पांच और फिर 10 महीने के वेतन पर समझौता करने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें