फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swapnil-MS Dhoni: फाइनल में पहुंचने के बाद स्वप्निल कुसाले ने खोला बड़ा राज, बताया किसको मानते हैं आदर्श

Wed, 31 Jul 2024 07:46 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

महाराष्ट्र के कोल्हापुर के कंबलवाड़ी गांव के रहने वाले 29 वर्ष के कुसाले 2012 से अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में खेल रहे हैं लेकिन ओलंपिक पदार्पण के लिए उन्हें 12 साल इंतजार करना पड़ा। 
विज्ञापन
स्वप्निल कुसाले - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के स्टार निशानेबाज स्वप्निल कुशाले ने बुधवार को पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन के फाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने क्वालिफिकेशन राउंड में 590 का स्कोर बनाया और सातवें स्थान पर रहे। इस मुकाबले के बाद स्वप्निल ने बताया कि वह धोनी को अपना आदर्श मानते हैं और किसी में परिस्थिति में खुद को शांत रखने की प्रेरणा उन्हीं  से मिली है।
विज्ञापन

स्वप्निल कुसाले - फोटो : @ddsportschannel
स्वप्निल अब कल पदक के लिए दांव लगाते दिखेंगे। उनका फाइनल मुकाबला गुरुवार दोपहर एक बजे से खेला जाएगा। इस स्पर्धा में तीन पोजिशन में शूटर्स को निशाना लगाना होता है। इनमें नीलिंग यानी झुककर/बैठकर, लेट कर और खड़े होकर निशाना लगाना होता है। 

स्वप्निल कुसाले - फोटो : @DDIndialive
महाराष्ट्र के कोल्हापुर के कंबलवाड़ी गांव के रहने वाले 29 वर्ष के कुसाले 2012 से अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में खेल रहे हैं लेकिन ओलंपिक पदार्पण के लिए उन्हें 12 साल इंतजार करना पड़ा। इस दौरान उन्होंने खुद को शांत रखने के लिए धोनी की कहानी पर बनी फिल्म कई बार देखी।

स्वप्निल कुसाले - फोटो : @TheKhelIndia
कुसाले ने बताया कि वह भी धोनी की तरह टिकट कलेक्टर हैं। उन्होंने कहा, "मैं निशानेबाजी में किसी खास खिलाड़ी से मार्गदर्शन नहीं लेता, लेकिन अन्य खेलों में धोनी मेरे पसंदीदा हैं। मेरे खेल में भी शांतचित्त रहने की जरूरत है और वह भी मैदान पर हमेशा शांत रहते थे। वह भी कभी टीसी थे और मैं भी हूं।"
विज्ञापन

स्वप्निल कुसाले - फोटो : @Media_SAI
कुसाले 2015 से मध्य रेलवे में काम करते हैं। उनके पिता और भाई जिला स्कूल में शिक्षक हैं और मां गांव की सरपंच हैं। उन्होंने अपने प्रदर्शन पर कहा , "अभी तक अनुभव बहुत अच्छा रहा है। मुझे निशानेबाजी पसंद है और मुझे खुशी है कि इतने लंबे समय से कर पा रहा हूं। मनु भाकर को देखकर आत्मविश्वास आया है। वह जीत सकती है तो हम भी जीत सकते हैं।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें