फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने बयां किया दिल का हाल, जानें

Thu, 09 May 2024 11:49 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पेरिस ओलंपिक के लिए भारत की महिला 4x400 मीटर रिले टीम ने क्वालिफाई कर लिया। रूपल चौधरी, ज्योतिका दांडी श्री, प्राची और पुरुषों में राजीव अरोकिया ने क्वालिफाई कर लिया। इन चारों ने बहामास के नासाउ में विश्व एथलेटिक्स रिले में अपनी-अपनी क्वालिफाइंग हीट (शुरुआती दौर की रेस) में दूसरे स्थान पर रहते हुए ओलंपिक में जगह बनाई।
विज्ञापन
रूपल चौधरी-ज्योतिका श्री दांडी-प्राची - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेरिस ओलंपिक के लिए भारत की महिला 4x400 मीटर रिले टीम ने क्वालिफाई कर लिया। रूपल चौधरी, ज्योतिका दांडी श्री, प्राची और पुरुषों में राजीव अरोकिया ने क्वालिफाई कर लिया। इन चारों ने बहामास के नासाउ में विश्व एथलेटिक्स रिले में अपनी-अपनी क्वालिफाइंग हीट (शुरुआती दौर की रेस) में दूसरे स्थान पर रहते हुए ओलंपिक में जगह बनाई।
विज्ञापन

रूपल चौधरी ने कहा, "ओलंपिक में क्वालीफाई करना एक शानदार एहसास है, हम सभी को बहुत गर्व है। शुरुआत में (क्वालीफायर की) मैं काफी घबराई हुई थी लेकिन सब कुछ ठीक रहा। अब हमारा ध्यान ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन करने पर है।"

ज्योतिका श्री दांडी ने कहा, "हमें बहुत खुशी है कि पुरुष और महिला दोनों टीमों ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। मैं टीम का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं।"
विज्ञापन

प्राची ने कहा, "हमने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है, हम बहुत खुश हैं। मैं सरकार, भारतीय खेल प्राधिकरण और एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया को धन्यवाद देना चाहती हूं। स्थिति के अनुकूल ढलने के लिए हमें एक महीने पहले बहामास ले जाया जा रहा है क्योंकि समय में 8-9 घंटे का अंतर है।"

राजीव अरोकिया ने कहा, "हम सभी बहुत खुश हैं। हमें आगे कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। हम (क्वालीफायर में) अपने प्रदर्शन से संतुष्ट हैं लेकिन हमें अपनी टाइमिंग में सुधार करना होगा। हम ओलंपिक में पदक सुरक्षित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं।"
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें