फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Commonwealth Games: धनलक्ष्मी के बाद ट्रिपल जंपर ऐश्वर्या भी डोप में फंसी, दोनों एथलीय राष्ट्रमंडल खेल से बाहर

Wed, 20 Jul 2022 08:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऐश्वर्या ने बीते माह 13 और 14 जून को चेन्नई में हुई अंतर राज्यीय मीट में ट्रिपल जंप में 14.14 मीटर की जंप लगाकर राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया था। साथ ही लंबी कूद में 6.73 मीटर की दूरी नापकर अंजू बॉबी जॉर्ज के 6.83 मीटर रिकार्ड के पास पहुंच गई थीं।
विज्ञापन
ऐश्वर्या और धनलक्ष्मी राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर हुईं - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रमंडल खेल से ठीक पहले डोपिंग का बड़ा स्कैंडल सामने आया है। स्प्रिंटर एस धनलक्ष्मी के बाद अब लॉन्ग और ट्रिपल जंपर बी ऐश्वर्या भी डोप में फंस गई हैं। दोनों ही एथलीटों को बर्मिंघम जाने वाले 37 सदस्यीय एथलेटिक दल से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos

बर्मिंघम के लिए दोनों इवेंट में चयनित ऐश्वर्या ने बीते माह 13 और 14 जून को चेन्नई में हुई अंतर राज्यीय मीट में ट्रिपल जंप में 14.14 मीटर की जंप लगाकर राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया था। साथ ही लंबी कूद में 6.73 मीटर की दूरी नापकर अंजू बॉबी जॉर्ज के 6.83 मीटर रिकार्ड के पास पहुंच गई थीं। नाडा (NADA) ने दो दिन ऐश्वर्या का सैंपल लिया। उनके दोनों ही सैंपलों में सेलेक्टिव एंड्रोजेन रिसेप्टर माड्यूलेटर (एसएआरएम) ओस्टारिन पाया गया है। 


ऐश्वर्या

नाडा की टेस्टिंग में भी पॉजिटिव पाई गईं धनलक्ष्मी

ऐश्वर्या ने मीट में इस प्रदर्शन के साथ राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालिफाई कर लिया था। वहीं, धनलक्ष्मी वल्र्ड एथलेटिक्स की एथलीट इंटिग्रिटी यूनिट (एआईयू) के बाद नाडा की टेस्टिंग में भी पॉजिटिव पाई गई हैं।

दोनों के ही सैंपलों में एनाबॉलिक स्टेरायड पाया गया है। एआईयू ने उनका सैंपल मई माह में अंताल्या (तुर्की) में भारतीय टीम के लगे शिविर में लिया था, जबकि नाडा ने जून माह में उनका सैंपल त्रिवेंद्रम में लगे शिविर में लिया था।  

ऐश्वर्या
विज्ञापन

जिल्ना को शामिल किया रिले टीम में

धनलक्ष्मी को चार गुणा 100 मीटर रिले के अलावा 100 मीटर में भाग लेना था। अब उनकी जगह टीम में एमवी जिल्ना को ले लिया गया है। पहले टीम में धनलक्ष्मी के साथ दुती चंद, हिमा दास, सरबानी नंदा, एनएस सिमी को शामिल किया गया था।

जून माह में धनलक्ष्मी ने तुर्की के अतातुर्क स्टेडियम में 200 मीटर में अपना निजी सर्वश्रेष्ठ 22.89 का समय निकाला था। यह सरस्वती साहा (22.82) और हिमा दास (22.88) के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें