फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swimming: बिम्सटेक तैराकी में सात देशों के 268 तैराक लेंगे भाग, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया उद्घाटन

Tue, 06 Feb 2024 10:57 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चैंपियनशिप में 268 तैराकों के भाग लेने की उम्मीद है, जिसमें 39 पदक दांव पर होंगे। नौ फरवरी तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में तैराकी, डाइविंग और वाटरपोलो के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
उद्घाटन समारोह के दौरान खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और अन्य अतिथि। - फोटो : X/@ianuragthakur
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी तरणताल में पहली बिम्सटेक तैराकी चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। चैंपियनशिप में भारत के अलावा बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, म्यानमार, थाईलैंड, श्रीलंका के अंडर-20 के तैराक शिरकत करेंगे। चैंपियनशिप में 268 तैराकों के भाग लेने की उम्मीद है, जिसमें 39 पदक दांव पर होंगे। नौ फरवरी तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में तैराकी, डाइविंग और वाटरपोलो के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन




अनुराग ठाकुर ने इस मौके पर कहा कि दुनिया की 25 प्रतिशत आबादी दक्षिण एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया में बसती है। सात बिम्सटेक देशों के एक साथ आने से बंगाल की खाड़ी के क्षेत्र में न सिर्फ विकास और उन्नति होगी बल्कि खेल संस्कृति गहरी होने के साथ खिलाड़ियों के बीच दोस्ती होगी।



खेल मंत्री ने कहा कि यही हमारे प्रधानमंत्री का विचार था जब उन्होंने नेपाल में हुए सम्मेलन में खेल प्रतियोगिता आयोजित कराने की घोषणा की थी। इस इवेंट को भारत में पहली बार 2021 में आयोजित करना था, लेकिन इसे कोरोना के चलते स्थगित करना पड़ा। अब इस चैंपियनशिप का आयोजन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें