पेट की चर्बी से छुटकारे और वजन पर नियंत्रण के लिए नियमित तौर पर विन्यास आसन का अभ्यास फायदेमंद है। इसका अभ्यास पेट की चर्बी कम करने के साथ-साथ, हाथ यौर कमर को सुडौल बनाने, हार्ट रेट बढ़ाने और कमर दर्द दूर करने के लिहाज से फायदेमंद है।
विन्यास योग जिसे विन्यास प्रवाह भी कहते हैं तीन आसनों का सेट है - पर्वतासन, भुजंगासन और कुंभक आसन। ध्यान रखें कि इसके प्रयास के दौरान श्वास पर पूरा नियंत्रण होना जरूरी है।
अगर आप किसी बीमारी या दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं तो इसके अभ्यास से पहले चिकित्सकीय सलाह जरूर लें। जानिए कैसे करते हैं विन्यास प्रवाह योग।