फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट की चर्बी दूर करनी है तो रोज करें यह आसन

Fri, 06 Dec 2013 03:15 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट की चर्बी से परेशान हैं और तोंद कम करने की ठान चुके हैं तो रोज आप मर्जरी आसन का अभ्यास करें। इस आसन में शरीर की मुद्रा बिल्ली की तरह होती है इसलिए इसे मर्जरी आसन कहते हैं।
विज्ञापन


वजन घटाना है तो कसरत के पहले आजमाएं ये उपाय

क्या है फायदे
इस आसन से न सिर्फ पेट की चर्बी घटती है और वजन कम होता है बल्कि यह शरीर को लचीला बनाने, कलाई और कंधों को मजबूत बनाने, पाचन ठीक करने और रक्त संचार ठीक रखने में मददगार है।
विज्ञापन


पेट की चर्बी से छुटकारा दिलाएंगे ये पांच आसान उपाय

यह भी रखें ध्यान
गर्दन दर्द, कमर दर्द या स्पोंडलाइटिस के मरीज इस आसन को करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर ले लें।

ऐसे करें
दोनों घुटनों और हथेलियों के बल खड़े हों (बिल्ली या मेज की मुद्रा में)।

दोनों हाथ और पैर सीधे रखें। सिर बिल्कुल सीधे रखें और सामने की ओर देखें।

अब ठुड्डी उठाते हुए सांस खींचे और सिर ऊपर की ओर उठाएं। इस दौरान शरीर को अच्छी तरह से स्ट्रेच करें।

कुछ सेकंड के बाद सांस छोड़ते हुए सिर नीचे की ओर ले जाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें