पेट की बढ़ती चर्बी को लेकर आप अगर परेशान हैं तो भुजंगासन आपके लिए बड़े काम का आसन है। इससे न सिर्फ वजन घटाने में मदद मिलती है बल्कि यह कई शारीरिक व मानसिक समस्याओं से आपको दूर रखने में सहायक है।
यह तनाव से मुक्ति दिलाता है, कमर व गर्दन के दर्द में आराम दिलाता है, बाजुओं को मजबूत बनाता है, महिलाओं का मासिक चक्र ठीक रखता है और फेफड़ों के लिए फायदेमंद है।
भुजंगासन की विधि
- पेट के बल सीधा लेट जाएं और दोनों हाथों को माथे के नीचे टिकाएं।
- दोनों पैरों के पंजों को साथ रखें।
- अब माथे को सामने की ओर उठाएं और दोनों बाजुओं को कंधों के समानांतर रखें जिससे शरीर का भार बाजुओं पर पड़े।
- अब शरीर के अग्रभाग को बाजुओं के सहारे उठाएं।
- शरीर को स्ट्रेच करें और लंबी सांस लें।
- कुछ सेकंड इसी अवस्था में रहने के बाद वापस पेट के बल लेट जाएं।
सावधानी
हर्निया व अल्सर के रोगी इस आसन को न करें।