घर में रखी जाने वाली सभी चीजों का ताल्लुक हमारी जिदंगी से भी होता है। अगर कोई चीज गलत जगह और गलत समय पर रखी गई है तो उसका प्रभाव जिंदगी में नकारात्मक पड़ता है। जिसका मालूम तक नहीं चलता।
इन दिनों अधिकतर घरो में फव्वारा देखने को मिल जाता है। कही पर बड़ी साइज में बनवा लिया जाता है तो कुछ बाजार से ही खरीद लाते हैं। हालांकि घर में फव्वारे को अच्छी जगह लगने वाले स्थान पर ही रख दिया है। लेकिन क्या आप जानते है कि फव्वारे को गलत जगह पर रखने के कारण आपके घर की सुख शांति छिन सकती है। फव्वारे को भी सही समय और सही दिशा में रखने पर ही फलदायक होता है।
लव बर्ड
- अगर आपने भी घर में फाउंटेन रखा है तो एक बार उसके पानी का बहाव देख लें। फाउंटेन से गिरने वाले पानी का बहाव कभी भी घर के बाहर की नहीं होना चाहिए। ध्यान रहे कि इसका बहाव हमेशा घर की तरफ ही हो। तालाब या फाउंटेन हमेशा घर के पूर्वोत्तर दिशा में होना चाहिए।
- बांस के पौधे को घर में रखने से परिवार के सदस्यों की सेहत अच्छी रहती है। इसीलिए घर में जहां बैठक हो, उस जगह के पूर्व दिशा में यह पौधा लगाएं।
- घर में कभी भी कोई लड़ाई झगड़े वाली तस्वीर ना लगाएं। हिसंक तस्वीर लगाने से घर में नेगेटिव एनर्जी प्रवेश करती है। वहीं अगर आप घर में गिरता हुआ पानी, झरने, नदी आदि की कोई भी तस्वीर लगा रहे हैं तो उसे हमेशा उत्तर दिशा में ही लगाएं।
- दांपत्य जीवन को बेहतर बनाने के लिए घर में लव बर्ड, मेंडारिन डक जैसे पक्षी को रखें। माना जाता है कि ये पक्षी प्रेम के प्रतीक होते हैं।
- अगर आपको घर में नकारात्मक एनर्जी का अहसास हो रहा है तो घर की पूर्व दिशा में मिट्टी के एक छोटे से बर्तन में नमक भर के रख दें। लेकिन ध्यान रखें कि नमक को हर चौबीस घंटे बाद बदलते रहना हैं।