बड़ों का आदर
सिर्फ बड़ों का ही नहीं बल्कि छोटों का भी सम्मान करना बहुत जरूरी है। कई बार ऐसा होता है जब आप क्रोधित हो जाते हैं और अपने बड़ों से झगड़ा करते हैं और र उनका अनादर करते हैं। ऐसे में बेहतर है कि नए साल में बड़ों को आदर और सम्मान का संकल्प लें ।
बुरी आदतों से दूर रहे
हर किसी को झूठ बोलना, दूसरों को दुख पहुंचाना, खाना बर्बाद करना आदि बुरी आदतों से छुटकारा पाना होगा। इंसान की ये बुरी आदतें न सिर्फ उसके लिए बल्कि उसके आने वाले परिवार के लिए भी बेहद कष्टकारी होती हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप नए साल में खुद से बुरी आदतें छोड़ने का वादा करें।
वाणी पर नियंत्रण
हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार मधुर वाणी से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। मीठी वाणी वाले लोगों का हर कोई सम्मान करता है। अगर आप उनसे अच्छे से बात करें तो दुश्मन भी दोस्त बन सकते हैं। हालांकि, ज्यादातर लोग गुस्से में आकर दूसरे पक्ष का अपमान कर देते हैं, जो बिल्कुल भी सही नहीं है, ऐसे में नए साल पर वाणी पर नियंत्रण रखने का प्रण लेना ही बेहतर है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।