फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chankya Niti: नहीं चाहते जीवन भर का दुख, तो रहिए ऐसे लोगों से दूर

Tue, 22 Feb 2022 08:24 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Chankya Niti: चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने उल्लेख किया है कि कैसे लोगों का साथ नहीं रखना चाहिए या फिर किन लोगों का भला नहीं करना चाहिए। इससे आपको शुभ फल नहीं बल्कि सिर्फ कष्ट ही मिलेगा।
 
विज्ञापन
1 of 5
Chanakya Neeti: चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने उल्लेख किया है कि उन लोगों का साथ नहीं रखना चाहिए जिनसे आपको शुभ फल नहीं बल्कि सिर्फ कष्ट ही मिलेगा। - फोटो : amar ujala
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य एक श्रेष्ठ विद्वान तो थे ही साथ ही वे एक अच्छे शिक्षक भी थे। इन्होंने विश्वप्रसिद्ध तक्षशिला विश्वविद्यालय से शिक्षा ग्रहण की और वहीं पर आचार्य के पद पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन भी किया। ये एक कुशल कूटनीतिज्ञ, रणनीतिकार और अर्थशास्त्री भी थे। आचार्य चाणक्य ने अपने जीवन में विषम से विषम परिस्थितियों का सामना किया था परंतु कभी हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य को प्राप्त किया। अगर कोई व्यक्ति की आचार्य चाणक्य की बातों का अनुसरण अपने जीवन में करता है, तो वह जीवन में कभी गलती नहीं करेगा और सफल मुकाम पर पहुंच सकता है। चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने उल्लेख किया है कि कैसे लोगों का साथ नहीं रखना चाहिए या फिर किन लोगों का भला नहीं करना चाहिए। इससे आपको शुभ फल नहीं बल्कि सिर्फ कष्ट ही मिलेगा। एक श्लोक के माध्यम से उन्होंने इस बात का जिक्र किया है कि कैसे लोगों से दूर रहना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
Chanakya Neeti: श्लोक के माध्यम से चाणक्य ने इस बात का जिक्र किया है कि कैसे लोगों से दूर रहना चाहिए।  - फोटो : Social media
श्लोक
मूर्खशिष्योपदेशेन दुष्टस्त्रीभरणेन च ।
दुःखितैः सम्प्रयोगेण पण्डितोऽप्यवसीदति ॥

आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति में इस श्लोक के माध्यम से बताया है कि प्रत्येक व्यक्ति की इच्छा होती है कि उसका जीवन सरलता पूर्वक बीत जाए और उसे किसी भी प्रकार के कष्ट का सामना न करना पड़े। लेकिन की बार हम जाने अनजाने ऐसा कार्य कर देते हैं जिसका पछतावा हमें आजीवन होता है और इसका हमारे जीवन पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Chanakya Neeti: किसी मूर्ख व्यक्ति को ज्ञान नहीं देना चाहिए। - फोटो : istock
मूर्ख व्यक्ति को न दें ज्ञान
आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति में कहा कि कभी भी किसी मूर्ख व्यक्ति को ज्ञान नहीं देना चाहिए। क्योंकि आप उसे कितनी भी सही बात बताएंगे लेकिन वह आपसे सदैव तर्क करेगा चाहे वो गलत ही क्यों न हो। इसका अर्थ है कि मूर्ख व्यक्ति कभी भी आपकी बात को समझने का प्रयास नहीं करेगा। ऐसे में आप अपना समय और बुद्धि दोनों ही नष्ट करोगे।

4 of 5
Chanakya Neeti: जो स्त्री घर में क्लेश का कारण बनती है उससे दूरी बना कर रखनी चाहिए। - फोटो : istock
दुष्ट महिला का न करें पालन पोषण
चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति को ऐसी महिला का पालन पोषण नहीं करना चाहिए जिसके मन में ईर्ष्या हो या वह घर में किसी भी प्रकार की फूट डलवाने का प्रयास करती हो। जो स्त्री घर में क्लेश का कारण बनती है उससे दूरी बना कर रखनी चाहिए। क्योंकि ऐसा करने वाली स्त्री के कारण घर में बरकत नहीं आती और हर चीज का नाश हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Chanakya Neeti: ईश्वर को कोसने वाले से रहें दूर। - फोटो : istock
ईश्वर को कोसने वाले से रहें दूर
जो व्यक्ति हमेशा दुख के सागर में डूबा रहता है और ईश्वर को अपनी इस हालत का जिम्मेदार ठहराता है, और अन्य लोगों को भी कोसता है ऐसा व्यक्ति अपने जीवन में कभी भी संतुष्ट नहीं रहता और न ही अन्य लोगों को रहने देता। आचार्य चाणक्य के अनुसार इस प्रकार के व्यक्ति से जितनी दूरी बनाकर रखें उतना ही आपके लिए बेहतर होगा। अन्यथा आपके अंदर भी  इस प्रकार की भावना उत्पन्न हो सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें