फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबेरे उठते ही भूलकर भी न देखें ये पांच चीजें, वरना पूरा दिन हो जाता है अशुभ

Mon, 15 Jun 2020 08:53 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
विज्ञापन

कहते हैं दिन का आगाज अगर अच्छा हो तो उसका अंजाम भी अच्छा होता है। यानी हमारे दिन की शुरुआत अच्छी होनी चाहिए। अपने दिन की अच्छी शुरुआत के लिए लोग सुबह जल्दी उठकर योग, व्यायाम, पूजा-पाठ या अन्य प्रकार की अच्छी चीजें करते हैं। लेकिन कुछ गलत आदतें या गलत काम से दिन की शुरुआत हो जाए तो समझो, पूरे दिन बैंड बज जाती है। ऐसे में हमें उन गलत आदतों से बचकर रहना चाहिए। कहते हैं कि सुबह उठते ही इन चीज़ों से परहेज करना चाहिए, जिससे कि आपका दिन शुभ बीते। ये पांच चीजें इस प्रकार हैं - 

विज्ञापन

mirror - फोटो : file photo
हम में से कई लोग हैं जिनकी सुबह बिस्तर से उठते ही सबसे पहले शीशा देखने की आदत होती है। लेकिन वास्तु शास्त्र के हिसाब से लोगों की यह आदत सही नहीं है। इस आदत से उसके जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में कभी सुबह उठते ही शीशा नहीं देखना चाहिए।

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
सुबह उठकर परछाई देखने से भी बचना चाहिए, फिर चाहे वह खुद की हो या दूसरों की। छाया देखने पर दुर्भाग्य बना रहता है। छाया देखने से उस मनुष्य में डर, तनाव और कपन्फ्यूजन बढ़ता है। परछाई व्यक्ति को तभी दिखती है जब वह सोकर देर से उठता है। क्योंकि उस सूरज निकल चुका होता है। इसलिए शास्त्रों में सूर्योदय से पहले जागना उत्तम माना गया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सुबह-सुबह अगर आप किसी कुत्ते को घर के बाहर लड़ाई करते हुए देखते है तो इसे अशुभ माना जाता है। कुत्तों की लड़ाई पर तो आपका बस नहीं है लेकिन जहां सुबह-सुबह उठते ही ऐसा तो फिर हमें नहीं देखना चाहिए।

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
सुबह बिस्तर से उठते ही जानवरों की फोटो भी नहीं देखनी चाहिए। क्योंकि इससे दिनभर किसी न किसी चीज को लेकर विवाद बना रहता है और मन में उलझन रहती है। इसलिए अपने कमरे में जानवरों के फोटो को लगाना शुभ नहीं माना जाता है।

किचन - फोटो : सोशल मीडिया
सुबह सोकर उठते ही तेल लगे हुए बर्तन देखने से पूरा दिन खराब जाता है इसलिए संभव हो तो रात के खाने में प्रयोग हुए बर्तनों को रात में साफ करके सोना चाहिए।
विज्ञापन

morning - फोटो : pexel
सुबह-सुबह ऐसी तस्वीरें देखें जो आपके मन में सकारात्मक प्रभाव डालें और बिस्तर से उठने के बाद सबसे पहले अपने हाथों को देखना चाहिए और ईश्वर का ध्यान करते हुए दिन मंगलमय बीते ऐसी कामना करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें