फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shardiya Navratri 2022: शारदीय नवरात्रि में अपनी राशि के अनुसार करें ये उपाय, प्रसन्न होंगी माता रानी

Mon, 26 Sep 2022 01:07 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Shardiya Navratri 2022 Upay Zodiac Sign:  मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए ये पावन दिन बेहद ही शुभ माने जाते हैं। ऐसे में इस दौरान अपनी राशि के अनुसार कुछ उपाय करके माता रानी की विशेष कृपा पा सकते हैं।
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2022 - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Shardiya Navratri 2022 Upay Zodiac Sign: आज यानी 26 सितंबर से शक्ति साधना के सबसे महत्वपूर्ण पर्व शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। इस साल शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर से शुरू होकर 04 अक्टूबर तक चलेगी। 05 अक्टूबर को विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में नवरात्रि के ये नौ दिन बेहद ही शुभ माने गए हैं। नवरात्रि के ये पावन दिन माता दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों को समर्पित हैं। यानी हर दिन अलग-अलग देवी की पूजा की जाती है। मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए ये पावन दिन बेहद ही शुभ माने जाते हैं। ऐसे में इस दौरान अपनी राशि के अनुसार कुछ उपाय करके माता रानी की विशेष कृपा पा सकते हैं। चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में...  
विज्ञापन


Shardiya Navratri 2022 Bhajan: नवरात्रि में इन भजनों से करें माता रानी को प्रसन्न, पूरी हो जाएगी हर मनोकामना

नवरात्रि में राशि के अनुसार करें उपाय
मेष राशि-
मेष राशि के जातकों को नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा करनी चाहिए। मान्यता है कि मां शैलपुत्री की पूजा करने से मंगल दोष दूर होता है। 
विज्ञापन


वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों को सफेद चीजों से मां महागौरी की पूजा अर्चना करनी चाहिए। साथ ही सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करना बेहद लाभप्रद होगा।

मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातक मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा करें। उन्हें शक्कर और पंचामृत का भोग लगाएं। मान्यता है कि इससे घर में सुख शांति रहेगी। 

कर्क राशि- कर्क राशि वाले मां शैलपुत्री की पूजा करें और उन्हें दही, चावल और बताशे का भोग लगाएं। ज्योतिष के अनुसार ऐसा करने से शारीरिक कष्ट कट होंगे। साथ ही धनलाभ होगा। 

सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों को मां कुष्मांडा की पूजा करनी चाहिए। मां कुष्मांडा को रोली और केसर अर्पित करते हुए विधि- विधान से पूजा अर्चना करें। इससे धन संबंधी सभी परेशानी दूर होंगी। 
विज्ञापन


Navratri 2022: मां दुर्गा के 10 चमत्कारी मंत्र जिनसे होती है हर मनोकामना पूरी, नवरात्रि में जरूर करें इनका जाप

कन्या राशि- कन्या राशि वाले मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करें। साथ ही दूध और चावल से बनी खीर का भोग लगाएं। इससे सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। 

तुला राशि- तुला राशि के जातक महागौरी को लाल चुनरी चढ़ाएं और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। इससे घर परिवार में सुख-शांति और खुशियां आएंगी। 

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोग मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप की पूजा करें। उन्हें गुडहल का फूल तथा गुड़ का भोग अर्पित करें।   

धनु राशि- धनु राशि के जातक नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का पाठ करें और इन्हें पीले रंग की मिठाई तथा तिल का तेल अर्पित करें। 

मकर राशि- मकर राशि के जातक मां कात्यायनी को नारियल की बर्फी का भोग लगाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से आपकी सारी मनोकामना पूरी होंगी।   

Shardiya Navratri 2022: शारदीय नवरात्रि पर बना शुभ संयोग, जानिए कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

कुंभ राशि- कुंभ राशि वाले लोगों को कालरात्रि स्वरूप की पूजा अर्चना करनी चाहिए। साथ ही देवी कवच का पाठ करें और दीपक जलाएं। इससे घर में सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी।

मीन राशि- मीन राशि वाले लोग मां चंद्रघंटा की पूजा करें और उन्हें केला, पीला फूल अर्पित करें। ज्योतिष के अनुसार ऐसा करने से आपकी सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें