Maa Durga Aarti Lyrics: हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि का आरंभ होता है। इस साल नवदुर्गा की उपासना का ये पावन पर्व 26 सितंबर से शुरू हो रहा है। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना करते हैं। मां दुर्गा का आह्वान करते हैं। नवरात्रि पर देवी दुर्गा और उनके नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है। मान्यता है कि इन नौ दिनों में मां अंबे की विधि-विधान से पूजा करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है। नवरात्रि में मां दुर्गा के प्रसन्न करने के लिए विधि-विधान के अलावा उनके प्रिय पकवानों का भोग लगाते हैं, ताकि माता रानी प्रसन्न होकर हमारी सभी मनोकामनाओं को पूरा कर दें। इसके अलावा रोजाना पूजा के दौरान मां दुर्गा की आरती की जाती है। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की कृपा प्राप्त करने के लिए रोजाना मां दुर्गा की आरती जरूर करें। मां दुर्गा की आरती इस प्रकार है -