ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को शनि जयंती
- फोटो : adobe stock
Shani Jayanti 2025 : हिंदू धर्म में शनि जयंती के पर्व का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार हर वर्ष ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि के दिन शनि जयंती का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ अमावस्या तिथि पर न्यायप्रिय, कर्मफलदाता, सूर्यदेव और छाया के पुत्र शनिदेव का जन्म हुआ था। इस साल जयंती का त्योहार 27 मई, मंगलवार के दिन मनाया जाएगा। इस बार शनि जयंती पर कई तरह के शुभ योगों का निर्माण होने जा रहा है, जिस कारण से इसका महत्व बढ़ गया है। शनि जयंती के दिन शनिदेव से संबंधित चीजों का दान करने का विशेष महत्व होता है। शनि जयंती के अवसर कुछ राशि वालों पर शनिदेव की विशेष कृपा हो सकती है। आइए जानते हैं शनि जयंती पर बने शुभ के चलते किन-किन राशि वालों को लाभ मिल सकता है।
शनि जयंती 2025 और दुर्लभ संयोग
27 मई को शनि जयंती पर कई तरह के दुर्लभ योगों का निर्माण होगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि जयंती पर शनिदेव देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में विराजमान रहेंगे। वही इस दिन सूर्य-बुध की युति वृषभ राशि में बनने से बुधादित्य योग बनेगा। सुख और वैभव के कारक ग्रह शुक्र उच्च राशि मीन में होंगे जिस वजह से मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। इसके अलावा शनि जयंती पर सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ त्रिपुष्कर राजयोग का निर्माण होगा।
शनि जयंती 2025 तिथि
शनि जयंती ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि पर मनाई जाती है। इस वर्ष ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि 26 मई को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर शुरू होगी और जिसका समापन 27 मई को सुबह 8 बजकर 31 मिनट पर खत्म हो जाएगा। उदया तिथि के अनुसार शनि जयंती 27 मई को मनाई जाएगी।
शनि जयंती पर इन राशि वालों को होगा सबसे ज्यादा फायदा
शनि जयंती पर मेष, वृषभ, तुला, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि वालों पर शनिदेव की विशेष कृपा बरसेगी। नौकरी-व्यापार में अच्छी सफलता और लाभ शनिदेव दिलाएंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा जिससे कोई भी काम रूकेग नहीं। सुख-सुविधाओं में विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विदेश के मामलों में आपको लाभ मिल सकता है।