फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सावन करें शिवजी के महामंत्र का जाप, पूरी होगी आपकी हर मनोकामना

Fri, 10 Jul 2020 03:45 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हर मनोकामनओं की पूर्ति के लिए महामृत्युंजय मंत्र बहुत ही अचूक है।
विज्ञापन

सावन का पवित्र महीना चल रहा है। इस पवित्र महीने में चारो तरफ भोले भंडारी की ही धूम होती है। सावन के महीने में भगवान शिव का जलाभिषेक और महामंत्र का जाप का जाप विशेष लाभकारी होता है। भगवान शिव का अद्भुत और चमत्कारी मंत्र है महामृत्युंजय मंत्र। ऐसा कहा जाता है कि इस मंत्र के जाप से हर तरह की मनोकामना अवश्य पूरी होती है। यह मंत्र इतना ताकतवर है कि जो व्यक्ति मौत के मुंह में जाने के एकदम करीब है वहां से भी कुशल पूर्वव बाहर निकल आता है। भगवान शिवजी को अगर प्रसन्न करना है और उनसे हर मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए महामृत्युंजय मंत्र बहुत ही अचूक है। माना जाता है कि हर अगर रोज निश्चित मंत्र का जाप करने से भगवान शंकर प्रसन्न होते हैं।

विज्ञापन


Sawan 2020: भगवान भोलेनाथ को प्रिय होती हैं ये तीन राशियां, हमेशा मिलती है इन्हें भोले भंडारी की कृपा
विज्ञापन


महामृत्युंजय मंत्र-

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनानत् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।।

इसका पाठ करने से जीवन में सफलता प्राप्त होती है और राह में आ रही सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं। 

Sawan 2020: शनि देव को ही नहीं बल्कि शिव जी को भी चढ़ाए जाते हैं शमी के पत्ते
विज्ञापन


मंत्र जप में जरूरी हैं ये सावधानियां

श्रावण मास में भगवान शिव के इन चमत्कारी मंत्रों के जाप से जीवन में हर बाधा दूर होती है और सभी तरह की शुभता, अनुकूलता और सफलता प्राप्त होती है। लेकिन ध्यान रहे भगवान शिव के इन मंत्रों का उच्चारण सही तरीके से करें। मंत्र जप हमेशा मन में करने की कोशिश करें अथवा धीमी आवाज में करें। मंत्र जप के दौरान महादेव के सामने दीप-धूप जलती रहनी चाहिए। मंत्र जप हमेशा उत्तर या पूर्व की दिशा की ओर करके करें। महाशिवरात्रि के दिन किसी मंदिर में बैठकर इनमें से किसी भी मंत्र का एक निश्चित संख्या में जप करने से शिव कृपा प्राप्त होती है। अगर मंदिर में जप करना संभव नहीं हो तब गौशाला या नदी किनारे बैठकर इस मंत्र का जप कर सकते हैं। अगर यह भी संभव नहीं हो तब घर पर भी मंत्र का जप किया जा सकता है। चूंकि घर पर पूजा में ध्यान केंद्रित करना कठिन होता है, इसलिए घर को जप करने के लिए अंतिम विकल्प के रुप में देखा जाता है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें