सनातन संस्कृति में पूजा-पद्धति का बड़ा महत्व है। मन की शांति और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे लोग इसके लिए पूजा-पाठ और ईश्वर का ध्यान करते हैं। सनातनी परंपरा के अनुयायी अपने घरों के मंदिर में देवी-देवताओं की प्रतिमा रखकर उन्हें पूजते हैं। आपने घर के मंदिर में कई देवी-देवताओं की मूर्ति देखी होगी, लेकिन क्या आपने कभी शनि महाराज की मूर्ति घर के मंदिर में देखी है, तो जवाब है नहीं। दरअसल, शास्त्रों के अनुसार घर पर शनि की प्रतिमा को नहीं रखा जाता है। आइए जानते हैं क्यों?