फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में होगा भव्य मंदिर का निर्माण, जानिए भगवान राम की जन्मभूमि से जुड़े रोचक तथ्य...

Fri, 24 Jul 2020 05:33 PM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
अयोध्या की पावन भूमि में भगवान राम का जन्म हुआ था - फोटो : social media
काफी लंबे समय से भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण को लेकर इंतजार चल रहा था। 5 अगस्त, बुधवार को भगवान राम की जन्मभूमि निर्माण के लिए भूमि पूजन का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे हैं। धार्मिक कथाओं के अनुसार अयोध्या की पावन भूमि में भगवान राम का जन्म हुआ था। अयोध्या का बहुत अधिक धार्मिक महत्व है। आज हम आपको अयोध्या की पावन भूमि से जुड़े कुछ रोचक तथ्य बताएंगे। आइए जानते हैं अयोध्या से जुड़े कुछ रोचक तथ्य...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
भगवान राम की पावन जन्मभूमि अयोध्या पवित्र सप्तपुरियों में से एक है - फोटो : अमर उजाला
पवित्र सप्तपुरियों में से एक है अयोध्या नगरी
  • भगवान राम की पावन जन्मभूमि अयोध्या पवित्र सप्तपुरियों में से एक है। अयोध्या के अलावा मथुरा, माया (हरिद्वार), काशी, कांची, अवंतिका (उज्जयिनी) और द्वारका पवित्र सप्तपुरियों में शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 7
अयोध्या नगरी भगवान विष्णु के सूर्दशन चक्र पर बसी हुई है - फोटो : social media
सूर्दशन चक्र पर बसी है अयोध्या नगरी
  • धार्मिक पुराणों के अनुसार अयोध्या नगरी भगवान विष्णु के सूर्दशन चक्र पर बसी हुई है। स्कंद पुराण के अनुसार अयोध्या ब्रह्मा, विष्णु और शंकर भगवान की पवित्र स्थली है।

4 of 7
भगवान विश्वकर्मा द्वारा अयोध्या नगरी का निर्माण किया गया
विश्वकर्मा ने किया अयोध्या नगरी का निर्माण
  • धार्मिक कथाओं के अनुसार भगवान विष्णु ने ब्रह्मा, मनु, देवशिल्पी विश्वकर्मा और महर्षि वशिष्ठ को अपने रामावतार के लिए भूमि चयन करने के लिए भेजा था। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वशिष्ठ द्वारा सरयू नदी के तट पर अयोध्या का चयन किया गया और भगवान विश्वकर्मा ने इस नगर का निर्माण किया।
विज्ञापन

5 of 7
सूर्य के पुत्र वैवस्वत मनु महाराज ने अयोध्या की स्थापना की थी - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या की स्थापना
  • धार्मिक कथाओं के अनुसार सूर्य के पुत्र वैवस्वत मनु महाराज ने अयोध्या की स्थापना की थी। अयोध्या पर राज करने वाले राजा दशरथ अयोध्या के 63वें शासक थे। प्राचीन कथाओं के अनुसार अयोध्या रघुवंशी राजाओं की बहुती पुरानी राजधानी थी। प्राचीन उल्लेखों के अनुसार तब अयोध्या का क्षेत्रफल 96 वर्ग मील था। अयोध्या का वर्णन विस्तार से वाल्मीकि रामायण के 5वें सर्ग में किया गया है।
विज्ञापन

6 of 7
भगवान श्री राम के पुत्र कुश ने अयोध्या नगरी को दोबारा बसाया था - फोटो : Social media
कुश ने बसाई अयोध्या
  • धार्मिक कथाओं के अनुसार भगवान राम के अपने धाम जाने के बाद अयोध्या नगरी वीरान हो गई थी। ऐसा कहा जाता है कि भगवान राम के साथ अयोध्या के कीट पतंग तक भी भगवान राम के धाम चले गए थे। भगवान श्री राम के पुत्र कुश ने अयोध्या नगरी को दोबारा बसाया था। इसके बाद सूर्यवंश की अगली 44 पीढ़ियों तक अयोध्या का अस्तित्व बरकरार रहा। ऐसा कहा जाता है कि महाभारत के युद्ध के बाद अयोध्या एक बार फिर वीरान हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
1992 रामजन्मभूमि आंदोलन के दौरान बाबरी मस्जिद को ढहा दिया गया- फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
अयोध्या मध्यकाल में
  • मध्यकाल में अयोध्या नगरी मगध के मौर्यों से लेकर गुप्तों और कन्नौज के शासकों के अधीन रही। यहां पर महमूद गजनी के भांजे सैयद सालार ने तुर्क शासन की स्थापना की थी। 1526 ई. में बाबर के सेनापति ने 1528 ई. में अयोध्या में आक्रमण किया और यहां मस्जिद का निर्माण करवाया, जिसे 1992 रामजन्मभूमि आंदोलन के दौरान ढहा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें