फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौष पूर्णिमा पर बनेगा विशेष योग, घर लाएं यह चीजें, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न और आएगी सुख-समृद्धि

Sat, 20 Jan 2024 02:38 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

25 जनवरी को पौष पूर्णिमा के साथ सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि और गुरु-पुष्य का संयोग बनेगा।  वैदिक ज्योतिष शास्त्र में इस तरह के योग को बहुत ही शुभ और फलदायी माना गया है।
विज्ञापन
goddess laxmi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदू पंचांग की गणना के मुताबिक इस बार साल के पहले महीने में ही बहुत ही शुभ और अद्भुत योग का निर्माण होने जा रहा है। 25 जनवरी को गुरु-पुष्य योग का शुभ संयोग बन रहा है। इसके अलावा कई अन्य तरह का संयोग भी बनने जा रहा है। दरअसल 25 जनवरी को पौष पूर्णिमा है, जिसमें इस दिन एक साथ कई सालों बाद शुभ योग बन रहा है। 25 जनवरी को पौष पूर्णिमा के साथ सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि योग और गुरु-पुष्य का संयोग बनेगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में इस तरह के योग को बहुत ही शुभ और फलदायी माना गया है। शास्त्रों के अनुसार इस शुभ योग में अगर विधि-विधान के साथ भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा की जाए तो शुभ फलों की प्राप्ति होती है। पूजा के साथ इन शुभ संयोगों में शुभ खरीदारी की जाए तो व्यक्ति को जीवन में कभी भी आर्थिक परेशानियों का सामना करना नहीं पड़ेगा। 
विज्ञापन


पौष पूर्णिमा और शुभ योग 2024
हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है। हर माह अमावस्या के बाद पूर्णिमा आती है। पौष माह में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि को पौष पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। पूर्णिमा तिथि पर स्नान और दान करने का विशेष महत्व होता है। 25 जनवरी को पौष पूर्णिमा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष पौष पूर्णिमा के साथ सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि, रवि योग, प्रीति योग के साथ गुरु-पुष्य योग बन रहा है। 25 जनवरी को पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन रहेगा। वहीं गुरु-पुष्य और अमृत सिद्धि योग सुबह 08 बजकर 16 मिनट से 26 जनवरी को सुबह 07 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। 

गुरु-पुष्य योग में ये चीजें खरीदना शुभ

सोना-चांदी
गुरु-पुष्य योग में सोना-चांदी और आभूषण की खरीदारी करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस योग में अगर सोने-चांदी की खरीदारी की जाती हैं तो इसमें आने वाले समय में कई गुने की वृद्धि होती है। इसके अलावा गुरु-पुष्य योग में सोना-चांदी की खरीदारी करने पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है। इस योग में खरीदारी से सुख-समृद्धि और धन-धान्य में वृद्धि होती है। 
विज्ञापन


वाहन और जमीन की खरीदारी
25 जनवरी को गुरु-पुष्य के साथ बने अनोखे संयोग में वाहन, घर और जमीन की खरीदारी करना काफी शुभ होता है।

चने की दाल की खरीदारी
चने की दाल का संबंध गुरु बृहस्तपति से होता है। ऐसे में 25 जनवरी को गुरु-पुष्य योग में चने की खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। साथ ही कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होंगे और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा भी हासिल होगी। 

पूजा सामग्री 
पौष पूर्णिमा के दिन बने गुरु-पुष्य के योग में पूजा-पाठ से संबंधित चीजों को खरीदना बहुत ही शुभ माना गया है। ऐसे में इस दिन आप भगवान की मूर्ति या फिर धार्मिक पुस्तक खरीद सकते हैं। 

देवी पाठ 
गुरु-पुष्य योग में चीजों की खरीदारी करने के अलावा इस दिन अगर मां लक्ष्मी की विधि-विधान के साथ पूजा और श्री सूक्त का पाठ करें तो मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें