किसी अमीर आदमी को देखकर यह नहीं कह सकते कि यह अगले जन्म में भी अमीर होगा। इस तरह अगर कोई आज गरीब है तो अगले जन्म में भी गरीब ही पैदा होगा। इसलिए न गरीबी से उदास होना चाहिए और न अमीरी का अहंकार करना चाहिए।
भविष्य पुराण में पाण्डवों की महारानी द्रौपदी की जो कथा है उसके अनुसार तो यही बात सबित होती है कि एक गरीब आदमी भी अगले जन्म में धनवान पैदा हो सकता है। क्योंकि भविष्य पुराण में बताया गया है कि पाण्डवों की महारानी द्रौपदी पूर्व जन्म में एक गरीब ब्राह्मणी थी।
पढ़ें,सुबह उठकर यह काम भूलकर भी नहीं करें दिन भर परेशान रहेंगे
वन में रहकर यह किसी तरह अपना गुजारा किया करती थी। लेकिन अपने एक पुण्य के कारण यह अगले जन्म में पाण्डवों की महारानी बनी।
भविष्य पुराण में बताया गया है कि युधिष्ठिर जब जुआ में सबकुछ हार कर वन में जा रहे थे उस समय मैत्रेय ऋषि ने अपने दिव्य दृष्टि से इस बात को जाना था।
पढ़ें, फरवरी महीने का राशिफल, जानें क्या कहते हैं सितारे
मैत्रेय ने बताया कि पूर्व जन्म में द्रौपदी ने ऐसे पुण्य किए हैं जिससे यह जहां भी रहेगी वहां अन्नपूर्णा की तरह इनका भंडार भरा रहेगा। इसलिए वन में रहते हुए आप कभी भी भोजन और अन्न की चिंता न करें।