Magh Purnima 2024: माघ पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विशेष तौर पर आराधना की जाती है। मान्यता है कि इस दिन जो भी जातक सच्चे मन से उपासना करता है, उसके जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता बनी रहती है।
Magh Purnima 2024: इस साल 24 फरवरी 2024 को माघ पूर्णिमा है। हिन्दू धर्म में माघ पूर्णिमा का विशेष महत्व है। माघ पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विशेष तौर पर आराधना की जाती है। मान्यता है कि इस दिन जो भी जातक सच्चे मन से उपासना करता है, उसके जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता बनी रहती है। साथ ही मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा माघ पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान एवं दान पुण्य करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन कुछ चीजों का दान करने से सुख-सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होती है। आइए जानते हैं माघ पूर्णिमा के दिन किन चीजों का दान करना शुभ फलदायी होता है...
माघ पूर्णिमा के दिन श्रद्धा अनुसार गरीबों को गर्म कपड़ों और गुड़ का दान करें। ऐसा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन का लाभ मिलता है।
इस दिन आप अपने सामर्थ्य के अनुसार किसी मंदिर में या गरीबों को अन्न का दान करें।
माघ पूर्णिमा के दिन आप दक्षिणा का दान भी कर सकते हैं। इसका शुभ फल इंसान को कई गुना होकर वापस मिलता है।
इस दिन प्रात: भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद कन्याओं को खीर खिलाना शुभ माना जाता है।
मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए माघ पूर्णिमा की सुबह स्नान कर तुलसी को भोग, दीपक और जल अवश्य चढ़ाएं।
पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय के समय चंद्रमा को कच्चे दूध में चीनी और चावल मिलाकर "ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: चन्द्रमसे नम:" या " ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:. " मंत्र का जाप करते हुए अर्घ्य दें। इससे चंद्रमा को मजबूती मिलती है।
धन प्राप्ति के लिए माघ पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की प्रतिमा पर 11 कौड़ियां चढ़ाकर उन पर हल्दी से तिलक करें।
साथ ही इस दिन सुबह स्नान करने के बाद पीपल के पेड़ पर कुछ मीठा चढ़ाकर जल अर्पित करना चाहिए।