Akaay Name Meaning in Hindi: बीती 15 फरवरी को क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के घर बेटा हुआ है। दोनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी खुशी अपने फैंस के साथ साझा की है। साथ ही उन्होंने इस बारे में भी बताया है कि उन्होंने अपने बेटे का नाम अकाय रखा है। इससे पहले उन्होंने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा और अब उन्होंने अपने बेटे का नाम अकाय रखा है। ऐसे में सभी लोग जानना चाहते हैं कि अकाय का अर्थ क्या है। क्या आप जानते हैं अकाय नाम का संबंध सीधे भगवान शिव से है। आइए जानते हैं विस्तार से।
क्यों माना जा रहा है भगवान शिव से संबंध
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भगवान शिव के भक्त हैं। उन्हें भगवान शिव के ज्योतिर्लिंगों पर पूजा-अर्चन करते हुए देखा गया। इससे पहले भी दोनों को उज्जैन के महाकाल मंदिर में भी पूजा-अर्चना करते हुए देखा गया था। और जैसा कि अकाय के नाम का संबंध भगवान शिव से है। भगवान शिव के सिर पर चंद्रमा विराजमान है और चंद्रमा भगवान शिव के आधीन है। इसलिए ये कहना गलत नहीं होगा कि अकाय नाम भगवान शिव से प्रेरित है।