Magh Month 2022: हिन्दू कैलेंडर में भी अंग्रेजी कैलेंडर की तरह 12 महीने होते हैं। महीने में दो पखवाड़े 15-15 दिन के होते है, कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष। कृष्ण पक्ष के बाद अमावस्या आती है और शुक्लपक्ष के बाद पूर्णिमा। हर महीने का अपना एक महत्व है, और सभी महीने के अपने त्यौहार और पर्व है। हिन्दी कैलंडर के अनुसार माघ का महीना ग्यारहवां महीना होता है। माघ मास की पूर्णिमा को चंद्रमा मघा व अश्लेशा नक्षत्र में रहता है इसलिए इस मास को माघ मास कहा जाता है। माघ मास की पूर्णिमा ‘‘माघ’’ नाम के तारों के समूह के आसपास होती है। माघ मास में सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है। इसलिए माघी पूर्णिमा का भी बड़ा महत्व है। माघ मास 18 जनवरी 2022 से आरंभ हो रहा है। माघ मास की समाप्ति 16 फरवरी को होगी।