फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 अक्तूबर को सुहागिनों का महाव्रत: करवा चौथ पर जानें चंद्रपूजन का धार्मिक महत्व और सम्पूर्ण पूजा विधि

Tue, 27 Oct 2026 03:49 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

सुहागिनों का महाव्रत करवा चौथ 29 अक्तूबर है। करवा चौथ पर शाम के समय पूजा और फिर चांद के निकलने के इंतजार रहता है। आइए जानते हैं करवा चौथ की पूजा विधि क्या है। 
विज्ञापन
करवा चौथ की सरल पूजा विधि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाने वाला करवा चौथ का व्रत भारतीय सनातन परंपरा में दांपत्य जीवन की पवित्रता, प्रेम और अटूट विश्वास का प्रतीक माना जाता है। यह व्रत विशेष रूप से सुहागिन स्त्रियां अपने अखंड सुहाग और पति के स्वथ्य व दीर्घायु होने की मंगलकामना हेतु करती हैं। इस वर्ष ये व्रत 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

विज्ञापन


करवा चौथ पूजा की पूरी विधि

  • इस दिन भगवान गणेश, शिव-पार्वती, कार्तिकेय, चंद्रदेव और चौथ माता जो कि देवी पार्वती का ही स्वरूप हैं उनकी पूजा का विधान है।
  • पूर्व, उत्तर या उत्तरपूर्व दिशा में लकड़ी की चौकी पर लाल या पीला वस्त्र बिछाएं, इस पर शिव परिवार और चौथ माता की तस्वीर स्थापित करें। 
  • शुभ फलों में वृद्धि के लिए पूजा करते समय अपना मुख पूर्व या उत्तर में रखें।  
  • एक लोटे में जल भरकर उसके ऊपर श्रीफल रखकर कलावा बांध दें  व दूसरा मिट्टी का टोंटीदार करवा लेकर उसमें जल भरकर उसके ऊपर मिट्टी की सराई रखकर उसमें पताशे व दक्षिणा रख दें । 
  • रोली, अक्षत, कलावा, पुष्प, मिठाई आदि से पूजन-अर्चन करें। पूजा करने के बाद भक्तिपूर्वक हाथ में गेहूं के दाने लेकर चौथमाता की कथा का श्रवण या वाचन करें। 
  • नारदपुराण के अनुसार महिलाएं इस दिन पकवान से भरे हुए दस करवे रखें और भक्तिभाव से पवित्रचित्त होकर गणेशजी को समर्पित करें। 
  • समर्पण के समय यह कहना चाहिए कि ''भगवान कपर्दी गणेश मुझपर प्रसन्न हों ।'' तत्पश्चात सुवासिनी स्त्रियों और ब्राह्मणों को आदरपूर्वक उन करवों को बाँट दें। 
  • रात्रि  में चंद्रोदय होने पर चंद्रमा की पूजा करके मिट्टी के करवे से जल अर्घ्य देकर भगवान से सुख-सौभाग्य और की प्रार्थना करें।    


रामचरितमानस में हैं चन्द्रमा की पूजा उल्लेख 
पुराणों में उल्लेख है कि सुख-सौभाग्य, उत्तम संतान, धन-धान्य, पति की रक्षा एवं संकट टालने के लिए चंद्रदेव की उपासना अच्छी मानी गई है। चंद्रमा की पूजा का एक अन्य कारण यह भी है कि चंद्रमा मन के अधिपति देवता हैं। चंद्रमा की अमृतमयी किरणें मनुष्य के मन पर सर्वाधिक प्रभाव डालती हैं। दिन भर उपवास के बाद चतुर्थी के चाँद को छलनी की ओट में से जब स्त्रियां निहारती हैं,तो उनके मन में पति के प्रति अनन्य अनुराग का भाव उत्पन्न होता है,उनके मुख पर एक विशेष कांति आ जाती है। इससे महिलाओं का यौवन अक्षय,स्वास्थ्य उत्तम और दांपत्य जीवन सुखद हो जाता है। रामचरितमानस के लंका काण्ड के अनुसार इस व्रत का एक पक्ष यह भी है कि जो पति-पत्नी किसी कारणवश एक दूसरे से बिछुड़ जाते हैं,चंद्रमा की किरणें उन्हें अधिक कष्ट पहुंचाती हैं, इसलिए करवाचौथ के दिन चंद्रदेव की उपासना कर महिलाएं यह कामना करती हैं कि किसी भी कारण से उन्हें अपने प्रियतम का वियोग न सहना पड़े। 

विज्ञापन


करवा चौथ 2026: आपके शहर में कब निकलेगा चांद ?

करवा चौथ 2026

शहर का नाम

चांद निकलने का समय

1

नई दिल्ली

रात 8:17 बजे

2

नोएडा

रात 8:16 बजे

3

गुरुग्राम

रात 8:18 बजे

4

गाजियाबाद

रात 8:17 बजे

5

चंडीगढ़

रात 8:17 बजे

6

लुधियाना

रात 8:11 बजे

7

अमृतसर

रात 8:11 बजे

8

देहरादून

रात 8:02 बजे

9

हरिद्वार

रात 8:03 बजे

10

नैनीताल

रात 7:59 बजे

11

शिमला

रात 8:03 बजे

12

मनाली

रात 8:00 बजे

13

लखनऊ

रात 8:00 बजे

14

वाराणसी

रात 7:56 बजे

15

गोरखपुर

रात 7:51 बजे

16

कानपुर

रात 8:03 बजे

17

प्रयागराज

रात 8:00 बजे

18

आगरा

रात 8:11 बजे

19

अलीगढ़

रात 8:08 बजे

20

बरेली

रात 8:02 बजे

21

मथुरा

रात 7:53 बजे

22

मुरादाबाद

रात 8:03 बजे

23

अयोध्या

रात 7:55 बजे

24

भोपाल

रात 8:25 बजे

25

इंदौर

रात 8:33 बजे

26

उज्जैन

रात 8:32 बजे

27

ग्वालियर

रात 8:14 बजे

28

जबलपुर

रात 8:12 बजे

29

पटना

रात 7:47 बजे

30

दरभंगा

रात 7:41 बजे

31

पूर्णिया

रात 7:36 बजे

32

भागलपुर

रात 7:40 बजे

33

जयपुर

रात 8:22 बजे

34

जोधपुर

रात 8:34 बजे

35

अजमेर

रात 8:27 बजे

36

बीकानेर

रात 8:29 बजे

37

जम्मू

रात 8:07 बजे

38

श्रीनगर

रात 8:03 बजे

39

रायपुर

रात 8:11 बजे

40

बिलासपुर

रात 8:07 बजे

41

मुंबई

रात 8:52 बजे

42

नागपुर

रात 8:29 बजे

43

पुणे

रात 8:58 बजे

44

अहमदाबाद

रात 8:52 बजे

45

कोलकाता

रात 7:47 बजे

46

हैदराबाद

रात 8:41 बजे

47

बेंगलुरु

रात 8:55 बजे

48

चेन्नई

रात 8:44 बजे

49

मेरठ

रात 8:07 बजे

50

अलवर

रात 8:15 बजे

 

सुहागिनों का महापर्व करवा चौथ पर जानें सरगी का समय, पूजाविधि, कथा और 50 शहरों में चांद निकलने का समय

करवा चौथ 2026: करवा चौथ पर कैसे करें पूजा और कब निकलेगा चांद? यहां जानें बड़ी जानकारियां

करवा चौथ 2026: पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने से पहले जान लें पूजा की पूरी सामग्री, यहां देखें लिस्ट

पहली बार रख रही हैं करवा चौथ का व्रत? जानें पूजा विधि, सामग्री, सरगी और चंद्रोदय का समय

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें