फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर ये उपाय करने से मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, जानिए महत्व और 5 कारगर उपाय

Mon, 23 Nov 2026 07:52 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान और दीपदान करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन कुछ उपाय करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। 
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा 2026 - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को कार्तिक पूर्णिमा है। इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा और देव दीपावली के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा की  तिथि को बहुत ही खास और फलदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अुसार इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध किया, तब सभी देवताओं ने काशी में दिवाली मनाई थी और घाटों पर दीपदान किया था। वहीं इस तिथि पर भगवान विष्णु ने धर्म की रक्षा के लिए पहला अवतार लिया था। इस दिन स्नान, दान और दीपदान करने से सौ अश्वमेघ यज्ञ के बराबर पुण्य प्राप्ति किया था। शास्त्रों में कार्तिक पूर्णिमा के दिन कुछ उपाय को बहुत ही अचूक माना जाता है। इससे जीवन में सुख-समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है। 

विज्ञापन


दीपदान का उपाय
कार्तिक पूर्णिमा की शाम को किसी पवित्र नदी, जलाशय या फिर मंदिर में दीपदान जरूर करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी का आगमन होता है और नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। इस दिन घर के मुख्य द्वार के दोनों हिस्सों में, तुलसी के पौधे के पास और घर के ईशान में गाय के घी का दीपक जलाएं। 

तुलसी और शालिग्राम की पूजा
कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह गंगा स्नान करें फिर शाम को तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाकर 11 बार परिक्रमा करें। फिर भगवान विष्णु को तुलसी दल और पंचामृत का भोग लगाएं। इससे दांपत्य जीवन में मधुरता आती है और रुके हुए मांगलिक कार्य पूरे होते हैं। 
विज्ञापन


चंद्रमा को अर्घ्य दें
कार्तिक पूर्णिमा की रात को चंद्रोदय होने पर चंद्रदेव को एक लोटे में जल, उसमें कच्चा दूध अक्षत और सफेद फूल डालकर अर्घ्य दें। इससे मानसिक शांति और आर्थिक स्थिरता आती है। 

पीपल के पेड़ की पूजा
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पीपल के पेड़ में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसे में इस दिन पीपल के जड़ में जल अर्पित करें और शाम को सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इससे कर्जों से मुक्ति मिलेगी और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। 

दान करें
कार्तिक पूर्णिमा के दिन अपनी क्षमता के अनुसार दान अवश्य करें। इस दिन सफेद वस्त्र, चावल, दूध, तिल और गुड़ का दान करें। इससे कुंडली में मौजूद अशुभ ग्रह शांत होते हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। 
विज्ञापन


देव दीपावली 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर इस विधि से करें दीपदान, जानें दिया जलाने का शुभ मुहूर्त और महत्व

देव दिवाली पर क्या है दीपक जलाने का शुभ समय? जानें दीपदान का मुहूर्त और इसका धार्मिक महत्व

देव दिवाली 2026: देव दिवाली पर घर के इन 4 स्थानों पर जरूर जलाएं दीपक, दूर होगी नकारात्मकता और आएंगी खुशियां

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें