कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं
- फोटो : अमर उजाला
Kartik Purnima 2024 Upay: कार्तिक पूर्णिमा पर पूजा, दान-पुण्य और गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध करके उसके आंतक से सभी देवी-देवताओं को छुटकारा दिलाया था। हिंदू धर्म में कार्तिक माह और कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि का विशेष स्थान होता है। इस बार कार्तिक पूर्णिमा 15 नवंबर 2024 को है और इस दिन ही देव दीपावली का पर्व भी मनाया जाता है। कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का अंत किया था और भगवान शिव के इस जीत के बाद सभी देवी-देवताओं ने प्रसन्न होकर उनकी आराधना और दीप जलाकर उत्सव मनाया था। सभी देवताओं ने इस दिन धरती पर उतरकर गंगा तट पर आकर दीप जलाया था और भगवान शिव की पूजा-अर्चना और मंगलगीत गाया था। देव दिवाली पर कुछ उपाय बहुत ही कारगर माने जाते हैं। आइए जानते हैं कुछ खास उपाय।
शत्रुओं पर विजय प्राप्ति के लिए
देव दिवाली पर सभी देवता एक साथ पृथ्वी लोक आते हैं और भगवान शंकर की स्तुति करते हैं। इस दिन शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने के लिए हनुमानजी की पूजा करनी चाहिए। परेशानियों से निजात पाने के लिए देव दिवाली पर हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें। इस उपाय से हनुमान जी जल्द प्रसन्न होते हैं।
राहु-केतु दोष से मुक्ति पाने के लिए
जिन लोगों की कुंडली में राहु-केतु संबंधी अगर कोई दोष है तो देव दिवाली पर शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर गंगाजल और दूध चढ़ाएं। साथ ही ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।
मंगल दोष कम करने के उपाय
जिन लोगों की कुंडली में मंगल ग्रह से संबंधित कोई दोष है तो उसे देव दिवाली के दिन लाल कपड़े में गुड़ बांधकर किसी गरीब को दान करें।
Kartik Purnima 2024: संतान प्राप्ति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है कार्तिक पूर्णिमा का दिन, करें ये खास उपाय
गुरु को मजबूत बनाने के लिए
कुंडली में गुरु ग्रह के दोषों को छुटकारा और इनकी कृपा पाने के लिए देव दिवाली पर पीपल के पेड़ के पास दीया जलाकर सात बार की परिक्रमा करें। उस उपाय से कुंडली में गुरु अच्छा फल देने के लिए बाध्य होंगे।
बुध के शुभ प्रभाव के लिए
ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी और व्यापार का कारक ग्रह माना गया है। देव दिवाली पर बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए गाय को हरा चारा और गुड़ खिलाएं।
शनि के अशुभ प्रभाव को कम करने उपाय
शनि ग्रह को सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाला ग्रह माना गया है। जिन लोगों की कुंडली में शनि की स्थिति अशुभ होती है उनके जीवन में कई तरह की परेशानियां आती हैं। देव दिवाली पर शनि दोषों से मुक्ति पाने के लिए काले तिल का दान करना विशेष लाभकारी साबित होगा। इस दिन काले तिल को गंगा नदी में प्रवाहित करें।
Kartik Purnima 2024: कार्तिक पूर्णिमा पर करें इन चार चीजों का दान, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न
सुख-समृद्धि के लिए उपाय
देव दिवाली पर घर में फैले वास्तु दोष को दूर करने के लिए और जीवन में सुख-समृद्धि पाने के लिए घर के हर एक कोने में गंगाजल का छिड़काव करें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होगी और घर में समृद्धि आएगी।