फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती पाठ करते समय 7 बातों का जरूर रखें ध्यान

Fri, 27 Sep 2019 08:47 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
navratri puja 2019
विज्ञापन
नवरात्रि में देवी की उपासना, व्रत, पूजा-पाठ और दुर्गा सप्तशती पाठ का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि के नौ दिनों में देवी के नौ अलग-अलग रूपों की आराधना और प्रत्येक दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करने का विधान है। विशेष फल की प्राप्ति और मां को प्रसन्न करने के लिए नियम के अनुसार ही दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए। आइए जानते हैं इस नवरात्रि दुर्गा सप्तशती का पाठ करते समय किन विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन


1- नवरात्रि के हर दिन मां दुर्गा की पूजा करने से पहले भगवान गणेश की पूजा सबसे पहले की जानी चाहिए। इसके अगर आपने घर पर कलश स्थापना की है तो पहले कलश की पूजा करनी चाहिए। इसके बाद देवी की पूजा करें और दुर्गा सप्तशती का पाठ करना शुरू करें।

2-  दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से पहले पुस्तक को लाल कपड़े पर रखें और उस पर अक्षत और फूल समर्पित करें। 

3-  दुर्गा सप्तशती के पाठ को करने से पहले इसका शापोद्धार करना चाहिए क्योंकि दुर्गा सप्तशती का हर मंत्र, ब्रह्मा, वशिष्ठ और विश्वामित्र जी द्वारा शापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


4- नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती के पाठ से पहले और बाद में नर्वाण मंत्र ''ओं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डाये विच्चे'' का पाठ करना जरूरी होता है।

5- अगर आप दुर्गा सप्तशती का पाठ संस्कृत भाषा में कठिनाई आती है तो इसे हिन्दी में किया जा सकता है।

6- दुर्गा सप्तशती का पाठ करते समय मन को शान्त और स्थिर अवस्था में करना चाहिए। पाठ करते समय मंत्रों का उच्चारण सही होना चाहिए।

7- दुर्गा सप्तशती के पाठ के बाद क्षमा प्रार्थना जरूर करना चाहिए। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें