फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान हरि का महीना है कार्तिक, जानें इसमें क्या करें और क्या नहीं

Tue, 15 Oct 2019 08:00 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

कार्तिक मास में  शिव जी के पुत्र कार्तिकेय ने तारकासुर नाम के राक्षस का वध किया था, इसलिए इसका नाम कार्तिक पड़ा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक महीना भगवान विष्णु का माह माना जाता है है। कार्तिक माह यश, लाभ और उत्तम स्वास्थ्य की दृष्टि से अति आवश्यक है। शास्त्रों में भी प्रचलित है कि कार्तिक माह में मनुष्य की सभी आवश्यकताओं का बड़ी आसानी से समाधान हो जाया करता है। कहा जाता है कि इस दिन शिव जी के पुत्र कार्तिकेय ने तारकासुर नाम के राक्षस का वध किया था, इसलिए इसका नाम कार्तिक पड़ा । कार्तिक महीने में भगवान लक्ष्मीनारायण की पूजा का विशेष महत्व होता है।

विज्ञापन

- फोटो : ani
कार्तिक महीने में ही हिन्दूओं के मुख्य तीज-त्यौहार मनाए जाते हैं। कार्तिक महीने की शुरुआत शरद पूर्णिमा से हो जाती है तत्पश्चात करवा चौथ, धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, एकादशी आदि पर्व मनाए जाते है। विवाह, शादी, गृह प्रवेश आदि का सिलसिला भी कार्तिक माह में शुरू हो जाता है और कार्तिक महीने का समापन गुरू नानक पूर्णिमा पर होता है। आइए जानते है कि इस दिन क्या करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और क्या करने से पाप लगता है ।

 

कार्तिक महीने में क्या करें
कार्तिक मास में पुण्य की प्राप्ति के लिए  नदी, तालाब आदि में  दीपदान किया जाता है। कार्तिक माह में तुलसी पूजन का विशेष महत्त्व होता है । इसके अलावा व्रत और उपवास नियम और संयम के साथ करना चाहिए। इस माह जमीन पर सोने से मन में सात्विकता का भाव आता है । साथ ही कार्तिक मास में ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए । सूर्योदय से पहले शीतल जल से स्नान कार्तिक मास में सबसे उत्तम माना गया है।


 
विज्ञापन

कार्तिक महीने में क्या न करें
शास्त्रों के अनुसार इस महीने में मांस-मछली व मट्ठा को ग्रहण नहीं करना चाहिए। कार्तिक महीने में उड़द, मूंग, मसूर, चना, मटर, राई इत्यादि का सेवन नहीं करना चाहिए। कार्तिक महीने में नरक चतुर्दशी को छोड़कर अन्य दिन शरीर पर तेल लगाना वर्जित है। इस माह कम बोले और किसी की निंदा या विवाद करने से अशुभ फल की प्राप्ति होगी ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें