फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये 5 हरकतें करते दिख जाएं कुत्ते तो समझ लीजिए कुछ बुरा होने वाला है

विज्ञापन
विज्ञापन
कुत्ते इंसानों के सबसे पुराने साथी माने जाते हैं। इसलिए मनुष्यों ने कुत्तों की हरकतों पर काफी गौर किया है और जाना है कि कुत्तों में पूर्वाभास की अद्भुत क्षमता होती है।
विज्ञापन


यह किसी भी होनी और अनहोनी को पहले से ही जान लेते हैं। इस बात को विज्ञान ने भी माना है कि कुत्तों की छठी इंद्रियां काफी विकसित होती है।

कुत्ते हम मनुष्यों की तरह बोल नहीं पाते हैं लेकिन अपने संकेतों से बता देते हैं कि आज आपके साथ क्या होने वाला है। अगर आप इनके संकेतों पर गौर करेंगे तो संभव है कि आने वाली परेशानियों से बच भी सकते हैं।
Trending Videos

अगर कुत्तों की आपस में लड़ाई हो रही हो

कुत्ते आपके गली मुहल्ले में घूमते हुए यूं ही मिल जाएंगे। लेकिन अगर आप कहीं जा रहे हों और रास्ते दो चार कुत्ते आपस पर लड़ते झगड़ते और एक दूसरे को काटते दिख जाएं तो यह अच्छा शगुन नहीं है।

कुत्तों का आपस में लड़ना यह संकेत माना जाता है कि आप जिस काम से जा रहे हैं वह काम नहीं बनेगा। यात्र आपकी कष्टदायक रहेगी।

संभव है कि उस दिन किसी के साथ आपका विवाद भी हो जाए और आप अपने आपको अपमानित महसूस करें।

अगर कुत्ता पॉलीथिन काटता और चाटता मिल जाए

अगर आपके पास कूड़ेदान है तो बहुत से कुत्ते उनमें भोजन तलाश करते दिख जाएंगे इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन अगर आप घर से निकलें और आस-पास कोई कुत्ता पॉलीथिन को अपने दांतों से काटता या चाटता हुआ दिख जाए तो यह शुभ शगुन नहीं है।

इस तरह अगर कुत्ता रोटियां चबाते हुए दिख जाए तो यह भी शुभ नहीं माना जाता है। माना जाता है कि कुत्ते का ऐसा करना मार्ग में आने वाली परेशानियों का संकेत है।

अगर संभव हो जिस काम से जा रहे हों उसे दूसरे दिन पर टाल दें। जाना बहुत जरुरी हो तब थोड़ी देर रुक जाएं और पानी पीकर यात्रा शुरु करें।

अगर मैथुन करते दिख जाएं कुत्ते

अगर आप कहीं किसी जरुरी काम से जा रहे हों और घर से निकलते ही आस-पास कहीं कुत्ते मैथुन करते दिख जाएं तो यह शुभ संकेत नहीं माना जाता है।

इस स्थिति आप जिस काम से जा रहे हैं उसमें असफलता मिलेगी। यात्रा में कष्ट और प्रतिकूल स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

अगर सुबह उठते ही आपको घर के बाहर मैथुन करता हुआ कुत्ता दिख जाए तो उस दिन कोई नया काम नहीं करना चाहिए। इस दिन सभी महत्वपूर्ण कार्य को टाल देना ही शुभ रहता है।

मुंह में यह वस्तु लिए दिखे कुत्ता तो ठीक नहीं

किसी कार्य के लिए जा रहे हों और सामने से कोई कुत्ता मुंह में पत्थर, लकड़ी का टुकड़ा या हड्डी लेकर आता दिखे तो यह भी शुभ संकेत नहीं माना जाता है।

शगुन शास्त्र के अनुसार इस स्थिति में मार्ग में परेशानियों का सामना करना होगा। कुत्ते का हड्डी चूसते हुए दिखना भी शुभ नहीं होता है।

लेकिन कुत्ता मांस का टुकड़ा मुंह में दबाकर आता दिखे तो कार्य में सफलता मिलती है और लाभ मिलने का संकेत होता है। कुत्ते का मुंह में पंख दबाकर आते हुए दिखना भी अपशकुन माना गया है।
विज्ञापन

कुत्ते का ऐसा करना भी शुभ नहीं

आप किसी काम से जा रहे हों और आपका पालतू कुत्ता सामने आकर भौंकने लगे या कान फड़फड़ाने लगे तो यह संकेत है कि अभी आपको यात्रा टाल देनी चाहिए।

घर से बाहर निकलें और सामने आकर कोई कुत्ता ऐसा करने लगे तो भी यह शुभ संकेत नहीं है। अगर घर के आस-पास कुत्तों की पंचायत होने लगे यानी बहुत से कुत्ते इकट्ठा होने लगे तो अच्छा शगुन नहीं है।

माना जाता है कि इससे पड़ोस में लड़ाई-झगड़ा होने वाला है। कुत्ते का आंसू बहाते हुए सामने आ जाना और घर के बाहर आकर रोने लगना भी शुभ नहीं होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें