ईद मिलाद-उन-नबी का त्योहार इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने रबी उल अव्वल की 12वीं तारीख को मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि हजरत पैगंबर मुहम्मद साहब का जन्म करीब 570 ईस्वी में हुआ था।
eid e milad un nabi 2026: 26 अगस्त 2026 को ईद मिलाद-उन-नबी का त्योहार है। यह पर्व मुस्लिम समुदाय के लिए बहुत ही विशेष महत्व रखता है। इस दिन को इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने रबी उल अव्वल की 12 वीं तारीख को पैंगंबर मुहम्मद साहब के जन्म दिन के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग अल्लाह की इबादत करते हैं और जुलूस निकाला जाता है। इसके अलावा मस्जिदों में नमाज अदा होती है और कुरान का पाठ किया जाता है। इस दिन लोग पैंगंबर मुहम्म्द साहब के बताए रास्ते पर चलने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन
रबी उल अव्वल की 12वीं तारीख
ईद मिलाद-उन-नबी का त्योहार इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने रबी उल अव्वल की 12वीं तारीख को मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि हजरत पैगंबर मुहम्मद साहब का जन्म करीब 570 ईस्वी में हुआ था। पैगंबर मुहम्मद को आखिरी पैगंबर माना जाता है। इनका पूरा नाम पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम है।
ईद मिलाद उन नबी के दिन क्या करते हैं?
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के दिन मुस्लिम समुदाय के लोग पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म की खुशी मनाते हैं। इस अवसर पर मस्जिदों में विशेष इबादत की जाती है। साथ ही, कई जगहों पर जुलूस भी निकाले जाते हैं और लोग एक-दूसरे को इस पवित्र दिन की मुबारकबाद देते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई टैरो कार्ड राशिफल से जुड़ी जानकारी सामान्य मान्यताओं और ज्योतिषीय आकलन पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।