फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकादशी 2026: कब है देवउठनी एकादशी और भगवान विष्णु की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है ?

Thu, 12 Nov 2026 11:52 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

कार्तिक माह में आने वाली एकादशी का विशेष महत्व होता है। हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवठनी एकादशी मनाई जाती है। आइए जानते हैं कब है देवउठनी एकादशी, इसका महत्व और पूजा का शुभ मुहूर्त कब है। 
 
विज्ञापन
देवउठनी एकादशी का महत्व - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदू धर्म में सभी एकादशी में देवशयनी और देवउठनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु चार माह की योगनिद्रा से जागते हैं और इसी के साथ चातुर्मास का समापन भी हो जाता है। चातुर्मास के समापन पर सभी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य दोबारा से शुरू हो जाते हैं। देवउठनी एकादशी को देवप्रबोधनी और देवोत्थान एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान होता है। इससे जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। आइए जानते हैं देवउठनी एकादशी पर कब है और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है। 

विज्ञापन


कब है देवउठनी एकादशी ?
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 20 नवंबर को सुबह 7 बजकर 15 मिनट से शुरू होगी, जिसका समापन 21 नवंबर को सुबह 6 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। ऐसे में गृहस्थ लोग देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को रखेंगे। 

देवउठनी एकादशी पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?

  • ब्रह्रा मुहूर्त: सुबह 5 बजकर 01 मिनट से लेकर 5 बजकर 54 मिनट तक
  • अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 45 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त:  शाम 5 बजकर 26 मिनट से शाम 5 बजकर 52 मिनट तक

देवउठनी एकादशी व्रत पारण का समय

विज्ञापन

हिंदू पंचांग के अनुसार, देवउठनी एकादशी पर व्रत का पारण 21 नवंबर को होगा और व्रत पारण करने का समय दोपहर 01 बजकर 11 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। 

क्या है देवउठनी एकादशी व्रत का महत्व ?
हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी के व्रत का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवउठनी एकादशी पर भगवान चार माह की योगनिद्रा के बाद जागते हैं। ऐसे में इस एकादशी का विशेष महत्व होता है। देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति को हजारों अश्वमेघ और राजसूर्य यज्ञ के बराबर फल मिलता है। इसके अलावा इस एकादशी पर व्रत रखने और भगवान विष्णु संग माता लक्ष्मी की पूजा करने से सभी तरह के पापों से मुक्ति मिलती है और और जीवन में सुख-समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है। 
विज्ञापन


देवउठनी एकादशी व्रत के नियम क्या हैं ?
1-देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु चार माह की योगनिद्रा के बाद जागते हैं, ऐसे में भगवान विष्णु की पूजा विधि-विधान के साथ होती है। 
2- देवउठनी एकादशी पर तुलसी विवाह की परंपरा है। इस एकादशी पर माता तुलसी संग भगवान शालिग्राम का विवाह किया जाता है। 
3- देवउठनी एकादशी की शाम घर के मुख्य द्वार, मंदिर, तुलसी के पास और पवित्र नदी के किनारे दीपदान करने का विशेष महत्व होता है। 
4- इस एकादशी पर दान-पुण्य करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन जरूरतमंदों को अन्न और वस्त्र का दान करें। 
5- देवउठनी एकादशी पर चावल खाना वर्जित होता है। 
6- इस दिन लहसुन, प्याज और मांस-मदिरा का सेवन करना चाहिए। 
7- देवउठनी एकादशी के दिन बाल और नाखून नहीं काटना चाहिए। 

देवउठनी एकादशी कब है 20 या 21 नवंबर? जानिए महत्व और पूजा शुभ मुहूर्त

कार्तिक पूर्णिमा: कब है कार्तिक पूर्णिमा और इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा क्यों कहते हैं? जानें दीपदान का महत्व
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें