फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूं ही नहीं कहते गाय के गोबर में लक्ष्मी का वास है

Wed, 05 Mar 2014 09:12 AM IST
राकेश झा/ अमर उजाला, दिल्ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
आपने देखा होगा कि लोग पूजा पाठा एवं शुभ अवसरों पर गाय के गोबर से स्थान को शुद्घ करते हैं। कहते हैं जिस स्थान को नियमित गाय के गोबर से लीपा जाता है वहां धरती पवित्र रहती है और घर में लक्ष्मी का वास रहता है।
विज्ञापन


ऐसी मान्यता यूं ही नहीं है। इस संदर्भ में एक कथा है कि सभी देवी देवताओं ने गाय के विभिन्न अंगों में अपना स्थान प्राप्त कर लिया। इसके बाद देवी लक्ष्मी गाय के समक्ष आई। देवी लक्ष्मी ने कहा मैं तुम्हारे शरीर में वास करना चाहती हूं।

गौ माता ने लक्ष्मी से कहा, मेरे शरीर के सभी अंगों पर देवताओं का वास हो चुका है। आप चाहें तो मेरे गोबर में वास कर सकती हैं। देवी लक्ष्मी ने गौ माता की यह बात स्वीकार कर ली और गोबर में वास कर गईं। इसके बाद से ही गाय के गोबर को पवित्र और लक्ष्मी स्वरुप माना जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें