ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य काशी के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
- फोटो : PTI
Anant Radhika Aashirwad Samaroh: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट पिछले कुछ दिनों से अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। 12 जुलाई को अनंत और राधिका विवाह बंधन में बंध गए। 13 जुलाई को नए जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए समारोह का आयोजन किया गया जिसमें अभिनेता-नेता समेत कई बड़े धर्म गुरु और संत भी सम्मिलित हुए। धर्म गुरुओं और संतों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। अनंत और राधिका का शुभ आशीर्वाद समारोह तब और खास बन गया जब द्वारका पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती और ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज का आगमन हुआ।
दिव्य संतों ने सकारात्मक ऊर्जा के साथ वर-वधू को आशीर्वाद दिया। द्वारका पीठ से श्री शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती एवं ज्योतिर्मठ से श्री शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की सहभागिता से कार्यक्रम विशेष बन गया। दूल्हे के माता-पिता मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने इन आध्यात्मिक संतों और गुरुओं का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। विधि-विधान के अनुसार, दोनों शंकराचार्य महाराज की चरण पादुका की पूजा की गई। ज्योतिर्मठ बदरिकाश्रम के शंकराचार्य महाराज ने आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने भी पूज्यपाद शंकराचार्य महाराज से आशीर्वाद लिया। साथ ही अनेकों भक्तों ने शंकराचार्य महाराज से आशीर्वाद लिया।
द्वारका पीठ से शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती एवं सरस्वती तथा ज्योतिर्मठ से शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज का आगमन एवं आशीर्वाद नव दम्पति के लिए बहुत शुभ माना गया। परिवार के सदस्यों ने अनंत और राधिका के नए जीवन के लिए एक साथ प्रार्थना की।
अनंत-राधिका शुभ आशीर्वाद समारोह में शंकर महादेवन, श्रेया घोषाल, कौशिकी चक्रवर्ती, सोनू निगम और हरिहरन के साथ-साथ उस्ताद नीलाद्री कुमार, राहुल शर्मा, नवीन कुमार और अन्य ने भजन "राम राम जय राजा राम" की शानदार प्रस्तुति दी। शंकराचार्य ,संतों और गुरुओं समेत अंबानी परिवार और अन्य मेहमान भी भक्तिमय संगीत संध्या में मंत्रमुग्ध हो गए।