फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तब गांधी जी ने बताया उस महिला को रात भर नहीं सो पाने का कारण

Mon, 21 Apr 2014 11:25 AM IST
शिवकुमार गोयल
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनदास करमचंद गांधी की पुरानी सेविका रंभा थी। वह पढ़ी-लिखी नहीं थी, किंतु इतनी धार्मिक थी कि रामायण को हाथ जोड़कर और तुलसी को सिर नवाकर ही अन्न-जल ग्रहण करती थी।
विज्ञापन


एक रात बालक गांधी को सोने से पहले डर लगा। उसे लगा कि कोई भूत उसके सामने खड़ा है। डर से उन्हें रात भर नींद नहीं आई। सवेरे रंभा ने लाल-लाल आंखें देखीं, तो उन्होंने गांधी से इसके बारे में पूछा। गांधी ने पूरी बात सच-सच बता दी। रंभा बोली, मेरे पास भय भगाने की अचूक दवा है। जब भी डर लगे, तो राम नाम जप लिया करो।

गांधी जी ने यह नुस्खा अपनाया, तो उन्हें लगा कि इसमें बहुत ताकत है। बाद में संत लाधा महाराज के मुख से रामकथा सुनकर राम नाम में उनकी आस्था और सुदृढ़ हो गई। बड़े होने पर गांधी जी ने अनेक ग्रंथों का अध्ययन किया, तो वह समझ गए कि भय से पूरी तरह मुक्ति भी ठीक नहीं होती।
विज्ञापन


एक बार वर्धा में एक व्यक्ति उनसे मिलने आया। गांधी जी से उसने पूछा, बापू! पूरी तरह भयमुक्त होने के उपाय बताएं। गांधी जी ने कहा, मैं स्वयं सर्वथा भयमुक्त नहीं हूं। काम और क्रोध ऐसे शत्रु हैं, जिनसे भय के कारण ही बचा जा सकता है। इन्हें जीत लेने से बाहरी भय का उपद्रव अपने-आप मिट जाता है। राग-आसक्ति दूर हो, तो निर्भयता सहज प्राप्त हो जाए। उस व्यक्ति को अपने सवाल का जवाब मिल गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें